Home
Class 8
BIOLOGY
हमें कागज़ की बचत क्यों करनी चाहिए? उन क...

हमें कागज़ की बचत क्यों करनी चाहिए? उन कार्यों की सूची बनाइए जिनके द्वारा आप कागज़ की बचत कर सकते हैं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कागज़ का निर्माण पेड़ों की लकड़ी से तैयार लुगदी से किया जाता है। यदि हम कागज़ की बचत नहीं करेंगे तो कागज़ बनाने के लिए अधिक पेड़ काटने पड़ेंगे। यदि यह कटाई यूँ ही जारी रही तो इतने पेड़ कहाँ से आएँगे जो हमारी कागज़ की दैनिक आवश्यकता को पूरा कर सकें? अतः हमें निम्नलिखित उपायों के द्वारा कागज़ की बचत करनी चाहिए
(1) एक बार इस्तेमाल किए गए कागज़ों को एकत्रित कर पुनः चक्रण के द्वारा इनसे कागज़ बनाया जाना चाहिए ताकि नया कागज़ बनाने के लिए और अधिक पेड़ न काटे जाएँ।
(2) कागज़ से बने थैलों के स्थान पर जूट व कपड़े से बने थैलों का उपयोग करें।
( 3 ) प्राथमिक शिक्षण संस्थाओं में अभ्यास के लिए नोट बुक के स्थान पर स्लेट या प्लास्टिक से बनी विशेष राइटिंग स्लेट का इस्तेमाल करें।
(4) लिखने का अभ्यास नोट बुक की बजाय फर्श पर भी किया जा सकता है। इन सभी उपायों से कागज़ की बचत हो सकती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पौधे एंव जंतुओ का संरक्षण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न )|20 Videos
  • पौधे एंव जंतुओ का संरक्षण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (अति लघुत्तरात्मक प्रश्न )|26 Videos
  • जंतुओं में जनन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|3 Videos
  • फसल उत्पादन एवं प्रबंध

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षपयोगी अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न (दीर्घउत्तरात्मक प्रश्न)|3 Videos