Home
Class 8
CHEMISTRY
प्रयोग द्वारा सिद्ध करो कि दहन के लिए वा...

प्रयोग द्वारा सिद्ध करो कि दहन के लिए वायु (ऑक्सीजन) की आवश्यकता होती है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

क्रियाकलाप-एक मोमबत्ती को जलाकर मेज़ पर रखो। मोमबत्ती के दो तरफ लकड़ी के दो गुटके रखो। उन गुटकों पर काँच की एक चिमनी रखो। हम देखते हैं कि ज्वाला जलती रहती है, क्योंकि गुटकों के कारण चिमनी में ऑक्सीजनयुक्त वायु प्रवेश करती रहती है। अब गुटकों को हटा दो और चिमनी को मेज पर टिका दो। ज्वाला का अवलोकन करो। ज्वाला कंपन करती हुई दिखाई देती है, क्योंकि चिमनी में नीचे से वायु प्रवेश नहीं कर पाती और धुआँ होता है।
अब चिमनी पर काँच की प्लेट रख दो। ज्वाला बुझ जाती है, क्योंकि अब ज्वाला को वायु नहीं मिल रही है। इस क्रियाकलाप से सिद्ध होता है कि दहन के लिए वायु (ऑक्सीजन) की आवश्यकता होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • दहन और ज्वाला

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|31 Videos
  • कोयला और पेट्रोलियम [COAL AND PETROLEUM]

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नों ( दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न [LongAnswer Type Questions] )|4 Videos
  • पदार्थ : धातु और अधातु

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|5 Videos