धातुओं के सामान्य भौतिक गुण निम्नलिखित हैं 1. धात्विक चमक-शुद्ध अवस्था में धातुओं में एक चमक होती है जिसे धात्विक चमक कहते हैं, जैसे सोना, चाँदी। 2. कठोरता-पारे और सोडियम को छोड़कर साधारणतः धातुएँ कठोर होती हैं। कठोरता विभिन्न धातुओं में भिन्न-भिन्न होती है, जैसे लोहा, ताँबा। 3. आघातवर्धनीय-धातुएँ आघातवर्धनीय होती हैं। धातुओं को पीटकर चादरें बनाई जा सकती हैं। 4. तन्यता-धातुएँ तन्य होती हैं। धातुओं के तार खींचे जा सकते हैं। 5. चालकता-धातुएँ विद्युत और ऊष्मा की सुचालक होती हैं। 6. भौतिक अवस्था साधारण ताप पर सभी धातुएँ ठोस होती हैं, परंतु पारा तरल अवस्था में होता है। 7. गलनांक-धातुओं का गलनांक प्रायः बहुत अधिक होता है।
टॉपर्स ने हल किए ये सवाल
पदार्थ : धातु और अधातु
DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( लघूत्तरात्मक प्रश्न )|22 Videos
दहन और ज्वाला
DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|4 Videos
DEEPAK PUBLICATION-पदार्थ : धातु और अधातु -परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)