Home
Class 6
CHEMISTRY
आप यह कैसे सिद्ध करेंगे कि वायु ज्वलन मे...

आप यह कैसे सिद्ध करेंगे कि वायु ज्वलन में सहायक होती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ज्वलन में वायु सहायक होती है, इसे निम्नलिखित प्रयोग से सिद्ध किया जा सकता है
प्रयोग-काँच के दो टब लो और दो समान आकार की मोमबत्तियाँ इनके बीचों बीच लगाइए। अब दोनों टबों में पानी डाल दो और मोमबत्तियों को जलाओ। प्रत्येक मोमबत्ती के ऊपर एक-एक गिलास उलटकर रख दो। ध्यान रहे कि एक गिलास छोटा और दूसरा बड़ा हो। थोड़ी देर बाद हम देखते हैं कि छोटे गिलास वाली मोमबत्ती बुझ जाती है जबकि बड़े गिलास वाली मोमबत्ती जलती रहती है। कुछ और समय बाद बड़े गिलास वाली मोमबत्ती भी बुझ जाती है और दोनों गिलासों में जल का स्तर थोड़ा ऊपर चढ़ जाता है।

अतः इससे सिद्ध होता है कि गिलासों में जलने में सहायक ऑक्सीजन गैस वायु में उपस्थित है। छोटे गिलास में मोमबत्ती पहले इसलिए बुझ गई कि इसमें ऑक्सीजन की मात्रा कम थी और बड़े गिलास में वायु (ऑक्सीजन) की मात्रा अधिक थी। तभी तो बड़े गिलास वाली मोमबत्ती अधिक देर में बुझती है। हमें मालूम है कि वायु का एक अवयव ऑक्सीजन वस्तुओं को जलाने में सहायक है। जब वायु की ऑक्सीजन गिलासों में समाप्त हो जाती है तो गिलासों में पानी का स्तर ऊपर चढ़ जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हमारे चारों ओर वायु

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अध्याय का तीव्र अध्ययन)|12 Videos
  • हमारे चारों ओर वायु

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अति लघूत्तरात्मक प्रश्न)|31 Videos
  • पदार्थों का पृथक्करण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न) |3 Videos
  • हमारे चारों ओर के परिवर्तन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|2 Videos
DEEPAK PUBLICATION-हमारे चारों ओर वायु -परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)
  1. आप यह कैसे सिद्ध करेंगे कि वायु ज्वलन में सहायक होती है?

    Text Solution

    |

  2. वायु के विभिन्न उपयोगों पर निबंध लिखो।

    Text Solution

    |