Home
Class 10
BIOLOGY
ग्लूकोज़ के ऑक्सीकरण से भिन्न जीवों में ...

ग्लूकोज़ के ऑक्सीकरण से भिन्न जीवों में ऊर्जा प्राप्त करने के विभिन्न पथ क्या हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ग्लूकोज़ के ऑक्सीकरण से ऊर्जा प्राप्त होती है और यह श्वसन प्रक्रिया के लिए प्रमुख कच्ची सामग्री के रूप में कार्य करता है। ग्लूकोज़ का ऑक्सीकरण किस सीमा तक होता है। यह ऑक्सीजन की उपलब्ध मात्रा तथा जीव के प्रकार पर निर्भर करता है।
(i) सभी जीवों में ग्लाइकोलिसिस होती है जिसमें ग्लूकोज़ पायरुवेट में बदलता है, जो तीन कार्बन वाला यौगिक है। यह प्रक्रिया जीवद्रव्य में होती है।

(ii) अवायवीय (अनॉक्सी) श्वसन जो यीस्ट में होता है पायरुवेट एथेनॉल तथा `CO_(2)` में परिवर्तित होता है तथा कुछ मात्रा में ऊर्जा भी उत्सर्जित होती है।
(iii) जब हम व्यायाम करते हैं या दौड़ लगाते हैं, तो माँसपेशियों में पायरुवेट लैक्टिक अम्ल में परिवर्तित होता है तथा कछ ऊर्जा उत्सर्जित होती है।
(iv) जब पायरुवेट का ऑक्सीकरण, ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में होता है तो इससे `CO_(2)` तथा `H_(2)O` बनता है तथा प्रचुर मात्रा में ऊर्जा उत्सर्जित होती है।
ग्लूकोज़ का पूर्ण ऑक्सीकरण माइटोकॉन्ड्रिया में होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव प्रक्रम

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न (अनुभाग 6.4 )|5 Videos
  • जैव प्रक्रम

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न (अनुभाग 6.5)|3 Videos
  • जैव प्रक्रम

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न (अनुभाग-6.2 )|5 Videos
  • जीव जनन कैसे करते हैं?

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश (निबन्धात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (III. निबन्धात्मक प्रश्न) |6 Videos