Home
Class 10
PHYSICS
किरण-आरेखों की मदद से उत्तल और अवतल लेंस...

किरण-आरेखों की मदद से उत्तल और अवतल लेंसो के प्रथम तथा द्वितीय मुख्य फोकस को समझाएँ

लिखित उत्तर

Verified by Experts

चित्र (a) में उत्तल लेंस (Convex lens) के मुख्य अक्ष (Principal axis) पर एक निश्चित बिंदु `F_(1)` से आती किरणें लेंस से अपवर्तित (refract) होकर मुख्य अक्ष के समांतर हो जाती हैंI इस बिंदु `F_(1)` को उत्तल लेंस का प्रथम मुख्य फोकस कहा जाता हैI उसी प्रकार चित्र (b) में किसी अवतल लेंस (Concave lens) के मुख्य अक्ष के निश्चित बिंदु `F_(1)` की दिशा में आपतित किरणें लेंस से अपवर्तन के बाद मुख्य अक्ष के समांतर निकलती हैंI इस बिंदु `F_(1)` को अवतल लेंस का प्रथम मख्य फोकस कहते हैंI

चित्र (a) यदि प्रकाश की किरणें किसी उत्तल लेंस के प्रधान अक्ष के समांतर आपतित हों तो वे लेंस से अपवर्तित होकर प्रधान अक्ष पर लेंस के दूसरी ओर स्थित एक निश्चित बिंदु से होकर जाती हैI इस बिंदु को उस उत्तल लेंस का द्वितीय मुख्य फोकस `(F_(2))` कहा जाता हैI
चित्र (b) यदि प्रकाश की किरणें किसी अवतल लेंस के मुख्य अक्ष के समांतर आपतित हों, तो वे लेंस से अपवर्तित होकर अपसारित होती हैंI यदि इन अपवर्तित किरणों को पीछे की ओर बढ़ाया जाए, तो वे लेंस के उस ओर जिधर से किरणें आपतित हुई हैं, मुख्य अक्ष के एक निश्चित बिंदु `F_(2)` पर मिलती हैंI एक दर्शक को लेंस से अपसारित किरणें इसी बिंदु `F_(2)` से आती हुई प्रतीत होती हैंI इस बिंदु को अवतल लेंस का द्वितीय मुख्य फोकस कहते हैंI
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश का अपवर्तन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न)|16 Videos
  • प्रकाश का अपवर्तन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|7 Videos
  • प्रकाश का अपवर्तन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न)|22 Videos
  • ऊर्जा के स्रोत

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|6 Videos
  • प्रकाश का परावर्तन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न)|6 Videos
KIRAN PUBLICATION-प्रकाश का अपवर्तन-प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. सचित्र व्याख्या करें- (a) पानी में अंशत: ड्वी तथा तिरछी रखी हुई एक...

    Text Solution

    |

  2. जब प्रकाश काँच की आयताकार सिल्ली (पड़टी) में तिरछा होकर गुजरता है, तो ...

    Text Solution

    |

  3. किरण-आरेखों की मदद से उत्तल और अवतल लेंसो के प्रथम तथा द्वितीय मुख्य फ...

    Text Solution

    |

  4. किरण-आरेख द्वारा एक उत्तल लेंस में बने प्रातिबिंव को दर्शाएँ जब वस्तु ...

    Text Solution

    |

  5. उत्तल लेंस से किस दूरी पर एक वस्तु को मुख्य अक्ष पर रखा जाए कि समान सा...

    Text Solution

    |

  6. किरण-आरेख की सहायता से अनंत और फोकस-दूरी की दूनी दूरी के बीच रखी गई वस...

    Text Solution

    |

  7. उत्तल लेंस द्वारा वास्तविक एवं आवर्धित प्रतिबिंब बनने की क्रिया का स्प...

    Text Solution

    |