Home
Class 10
PHYSICS
उत्तल लेंस द्वारा किसी वस्तु के विभिन्न ...

उत्तल लेंस द्वारा किसी वस्तु के विभिन्न स्थानों के प्रतिबिंबों को चित्र सहित समझाओI

लिखित उत्तर

Verified by Experts

1. जब वस्तु अनंत दूरी पर हो-जब वस्तु उत्तल लेंस से अनंत दूरी पर होती है तो प्रकाश की किरणें मुख्य अक्ष के समानांतर लेंस पर पड़ती हैं और अपवर्तन के पश्चात् ये सभी किरणें मुख्य फोकस पर मिल जाती हैंI इस प्रकार प्रतिबिंब मुख्य फोकस F पर बनता हैI यह वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के आकार से बहुत छोटा होता हैI

2.जब वस्तु 2F से परे हो - वस्तु से प्रकाश की किरण BC मुख्य अक्ष के समानांतर चलती है और अपवर्तन के पश्चात् मुख्य फोकस में से गुजरती हैI दूसरी किरण प्रकाश केंद्र O में से गुजरने पर बिना मुडे सीधी निकल जाती हैI ये दोनों किरणें F तथा 2F के बीच A पर हैंI

इस प्रकार वस्तु AB का प्रतिबिंब A.B., F तथा 2F के मध्य बनता हैI यह वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के आकार से छोटा होता हैI
3. जब वस्तु 2F पर हो - वस्तु के B सिरे से प्रकाश की किरण BC मुख्य अक्ष के समानांतर चलती है और अपवर्तन के पश्चात् मुख्य फोकस में से गुजरती हैI प्रकाश केंद्र O में से गुजरने वाली किरण बिना मुड़े सीधी निकल जाती हैI ये दोनों प्रकार की किरणें 2F तथा B पर मिलती हैंI इस प्रकार वस्तु का प्रतिबिंब A.B., 2F पर बनता हैI यह प्रतिबिंब वास्तविक, उल्ट तथा वसतु के आकार के बराबर होता हैI

4. जब वस्तु F तथा 2F के बीच हो - वस्तु के प्रकाश की एक किरण BC मुख्य अक्ष के समानांतर चलती है और अपवर्तन के पश्चात् मुख्य फोकस F में से गुजरती हैI प्रकाश केंद्र O से गुजरने वाली किरण बिना मुड़े सीधी निकल जाती हैI ये दोनों प्रकाश की किरणें 2F से परे मिलती हैंI इस प्रकार वस्तु का प्रतिबिंब 2F से परे A.B. पर बनता हैI यह वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के आकार से बड़ा होता हैI

5. जब वस्तु F पर हो - इस अवस्था में वस्तु से आ रही प्रकाश की किरणे अपवर्तन के पश्चात् मुख्य अक्ष के समानांतर हो जाती हैंI इस प्रकार वस्तु का प्रतिबिंब अनंत पर बनता हैI यह वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के आकार से बहुत बड़ा होता हैI इसे पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकताI

6. जब वस्तु मुख्य फोकस F और लेंस के बीच में हो-इस अवस्था में प्रकाश की किरणें अपवर्तन के बाद नहीं मिलतीI परंतु पीछे बढ़ाने पर ये किरणें 1 Am से आती हुई प्रतीत होती हैंI इसलिए AB का प्रतिबिंब A.B. वस्तु के पीछे उसी ओर बनता हैI यह सीधा, बड़ा तथा आभासी होता हैI
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश का अपवर्तन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न)|8 Videos
  • प्रकाश का अपवर्तन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • ऊर्जा के स्रोत

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|6 Videos
  • प्रकाश का परावर्तन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (आंकिक प्रश्न)|6 Videos