यह एक ऐसी विधि है जिसमें अविलेय ठोस पदार्थ को किसी द्रव पदार्थ से किसी तीसरे माध्यम की सहायता से अलग किया जाता है।
सिद्धांत-कुछ ठोस पदार्थ दूसरे ठोस पदार्थों से भारी होते हैं। सभी ठोस पदार्थ जल में नहीं घुलते।
प्रयोग-एक छन्ना कागज़ लेकर उसको चार तहों में मोड़ो। इस प्रकार मोड़े हुए कागज को इस प्रकार खोलो कि कागज की तीन तहें एक ओर और चौथी तह एक ओर हो।
इस कीप को स्टैंड पर रख दो। एक शीशे की छड़ की सहायता से कीप में रखे कागज़ की तीन तहों पर गंदला जल डालो। कीप में से जल नीचे आने लगेगा। छन्ना कागज़ एक अवरोधक का कार्य करता है। साफ जल चित्र में दिखाई गई विधि द्वारा इकट्ठा करो। जब साफ जल बीकर में इकट्ठा हो जाए तो कीप में से छन्ने कागज को निकालकर देखो। छन्ने कागज पर ठोस पदार्थ के कुछ कण जमे हुए दिखाई देंगे। ये कण ऊपर ही रह गए हैं, क्योंकि ये कण कागज़ में बने सुराखों के आकार से बड़े हैं, इसलिए ये कण छनकर नीचे बीकर में नहीं जा सके। बीकर में सिर्फ जल ही जा पाता है।