Home
Class 8
BIOLOGY
आप अपने शहर की नगरपालिका के सदस्य हैं। ऐ...

आप अपने शहर की नगरपालिका के सदस्य हैं। ऐसे उपायों की सूची बनाइए जिससे नगर के सभी निवासियों को स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

शहर की नगरपालिका का सदस्य होने के नाते, नगरवासियों को स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित उपाय करने का प्रयास किया जाएगा-
(1) घरों में स्वच्छ पेय जल उपलब्ध करवाने के लिए जल का उपयुक्त क्लोरीनेशन किया जाएगा।
(2) पुराने व गले जल आपूर्ति पाइपों को बदलवाया जाएगा। प्रयास रहेगा कि जल आपूर्ति की पाइपें सीवर लाइनों से दूर रखी जाएँ व जल आपूर्ति की पाइपें गंदे जल की निकासी के लिए बनी नालियों से न गुजरें।
(3) उद्योग मालिकों को सख्ती से आदेश दिया जाएगा कि उद्योगों से निकला अपशिष्ट जल उपचारित किए बिना जल स्रोतों में न डाला जाए।
(4) जल स्रोतों के पास कपड़े व बर्तन धोना, नहाना, मल विसर्जन करना, पशुओं को नहलाना आदि कार्यों को करने की मनाही की जाएगी।
(5) शहर की आम जनता में स्वच्छ जल के महत्त्व के बारे में जन चेतना का प्रसार किया जाएगा।
(6) जल स्रोतों में कोई मृत जानवर, गोबर व कचरा न फैंके, इस पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वायु तथा जल का प्रदूषण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न)|25 Videos
  • वायु तथा जल का प्रदूषण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न)|36 Videos
  • फसल उत्पादन एवं प्रबंध

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षपयोगी अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न (दीर्घउत्तरात्मक प्रश्न)|3 Videos
  • संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न )|2 Videos