Home
Class 8
BIOLOGY
पौधा-घर प्रभाव का अपने शब्दों में वर्णन ...

पौधा-घर प्रभाव का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पौधा-घर प्रभाव-वायुमंडल में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड, मेथैन, नाइट्रस ऑक्साइड, क्लोरोफ्लोरो कार्बन व गैसीय जल ऐसी गैसें हैं जो सूर्य से आने वाली अवरक्त विकिरणों को अवशोषित कर वायुमंडल को गर्म कर देती हैं, इस प्रभाव को पौधा-घर प्रभाव या ग्रीन हाऊस प्रभाव कहते हैं। इस प्रभाव का एक सीमा तक यह लाभ है कि वायुमंडल जीवों के जीवन के लिए पर्याप्त ऊष्मा प्रदान कर सकता है। जलीय जीव भी इसी प्रभाव के कारण ऊष्मा ग्रहण कर जीवित रहते हैं। इस प्रभाव के अभाव में वायुमंडल अत्यधिक ठंडा हो सकता था।
परंतु इस प्रभाव का विपरीत प्रभाव हमारे सामने आ रहा है। कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ती मात्रा के कारण धरती का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। धरती का वायुमंडल कंबल की भाँति कार्य करता हुआ सारी ऊष्मा को अपने में समाए रखता है अर्थात् इसे बाहर नहीं जाने देता। इसलिए विश्व का लगातार बढ़ता तापमान चिंता का विषय बना हुआ है यदि तापमान यूँ ही बढ़ता रहा तो पर्वतों की चोटियों पर पड़ी बर्फ, ध्रुवों पर जमी बर्फ व ग्लेशियर तेजी से पिघल जाएंगे और समुद्र जल का स्तर बढ़ने से पृथ्वी का अधिकतर भाग जल मग्न होने से भारी तबाही हो जाएगी।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वायु तथा जल का प्रदूषण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न)|25 Videos
  • वायु तथा जल का प्रदूषण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न)|36 Videos
  • फसल उत्पादन एवं प्रबंध

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षपयोगी अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न (दीर्घउत्तरात्मक प्रश्न)|3 Videos
  • संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न )|2 Videos