Home
Class 8
BIOLOGY
आपके द्वारा कक्षा में विश्व ऊष्णन के बार...

आपके द्वारा कक्षा में विश्व ऊष्णन के बारे में दिया जाने वाला संक्षिप्त भाषण लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पृथ्वी के तापमान में धीमी वृद्धि विश्व ऊष्णन या विश्व तापन (Global Warming) कहलाता है। कोयला-पेट्रोलियम आदि के जलने या मनुष्य द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड वायु में मिलने से विश्व ऊष्णन हो रहा है क्योंकि कार्बन डाइऑक्साइड सर्य की अवरक्त विकिरण ऊष्मा अवशोषित कर पर्यावरण को गर्म कर देती है।
पिछले सौ वर्षों में और विशेषकर पिछले कुछ दशकों में विश्व के औसत तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम बदलने के प्रमुख कारणों में से यह एक कारण है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछली सदी में `0.3^(@)` से `0.6^(@)` सेल्सियस तापमान बढ़ा है। अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2025 तक तापमान एक डिग्री सेल्सियस तथा वर्ष 2100 तक 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा। तापमान `0.39-0.6^(@)` बढ़ने मात्र से सागरों का जल-स्तर 10 सेंटीमीटर से भी अधिक बढ़ गया है। फलस्वरूप विश्व भर में सागर-तटीय क्षेत्र कटने या डूबने लगे हैं। अनुमान है कि बहुत जल्द मालदीव तथा विश्व के निम्न भू-स्तरीय देश डूब जाएँगे।
विश्व तापमान बढ़ने के असाधारण और भयंकर परिणाम निकल सकते हैं। ऊँचे पहाड़ों की बर्फ पिघलने लगी है। हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघलकर हिम-झीलों में परिवर्तित होने लगे हैं। मसूरी, शिमला, दार्जीलिंग तथा अन्य पहाड़ी शहरों में हिमपात अब कभी-कभार ही होता है।
वातावरण गर्म होने की यह प्रक्रिया विश्व भर में चल रही है। यूरोप में बर्फ गिरनी कम हो गई है। उत्तरी ध्रव के नजदीक के देश ग्रीनलैंड में बर्फ तेजी से सिकड़ रही है। अर्जेंटीना के बर्फीले क्षेत्र सुखकर पीछे जा रहे हैं। यहाँ तक कि दक्षिण ध्रुव (अन्टार्कटिका) में बर्फ के विशालखंड टूटकर पिघलने लगे हैं।
उपरोक्त परिणामों के अतिरिक्त वर्षा में कमी, अनाज उत्पादन में कमी, जल-स्तरों का बढ़ना, बाढ़ आना, बीमारियों का बढ़ना, बड़े पैमाने पर जीवों-वनस्पतियों की प्रजातियों में पानी का भारी संकट, जहरीली गैसों का अधिक उत्पादन इत्यादि भी तापमान बढ़ने के कई परिणामों में से कुछ हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वायु तथा जल का प्रदूषण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न)|25 Videos
  • वायु तथा जल का प्रदूषण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न)|36 Videos
  • फसल उत्पादन एवं प्रबंध

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षपयोगी अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न (दीर्घउत्तरात्मक प्रश्न)|3 Videos
  • संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न )|2 Videos