Home
Class 8
BIOLOGY
ताजमहल की सुंदरता पर संकट का वर्णन कीजिए...

ताजमहल की सुंदरता पर संकट का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ताजमहल आगरा में यमुना के किनारे सफेद संगमरमर से बनी ऐतिहासिक व भव्य इमारत है। ताजमहल पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य बिंदु रहा है परंतु वायु प्रदूषकों के कारण इसकी भव्यता निरंतर कम होती जा रही है जो भारी चिंता का कारण बना हुआ है।
आगरा में रबड़ प्रक्रमण, स्वचालित वाहन, रसायन और विशेषकर मथुरा रिफायनरी से परिष्कृत सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड निरंतर वायु में मिल रही हैं। ये गैसें वायुमंडल में उपस्थित जलवाष्पों से अभिक्रिया करके गंधकाम्ल व शोरे का अम्ल बनाती हैं। इस अम्ल की वर्षा अम्लीय वर्षा कहलाती है यही अम्ल संगमरमर से अभिक्रिया करके इसका संक्षारण कर रहा है। इसे संगमरमर कैंसर भी कहते हैं। रिफायनरी से उत्सर्जित काजल के कण भी संगमरमर के सफेद रंग को पीला या काला कर रहे हैं। यही ताजमहल का संकट है। इसी संकट से विश्वस्तरीय भव्य इमारत की सुंदरता निरंतर कम होती जा रही है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वायु तथा जल का प्रदूषण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न)|25 Videos
  • वायु तथा जल का प्रदूषण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न)|36 Videos
  • फसल उत्पादन एवं प्रबंध

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षपयोगी अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न (दीर्घउत्तरात्मक प्रश्न)|3 Videos
  • संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न )|2 Videos