पेट्रोलियम से प्राप्त पदार्थों के नाम व उनके उपयोग लिखो।
लिखित उत्तर
Verified by Experts
पेट्रोलियम से प्राप्त पदार्थों के नाम व उपयोग निम्नलिखित हैं 1. पेट्रोलियम गैस इसका उपयोग घरेलू ईंधन के रूप में किया जाता है। 2. गैसोलीन (पेट्रोल)-इसका उपयोग मोटर ईंधन के रूप में किया जाता है। 3. केरोसीन (मिट्टी का तेल)-इसका उपयोग घरेलू ईंधन के रूप में तथा प्रकाश करने के लिए किया जाता है। 4. गैस तेल तथा डीजल तेल-गैस तेल उद्योगों में भट्ठी ईंधन तथा डीजल तेल बसों, ट्रकों तथा डीजल इंजनों के ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है। 5. स्नेहक तेल-इसका उपयोग विभिन्न मशीनों के पुजों में स्नेहक के रूप में किया जाता है। 6. वैसलीन-इसका उपयोग त्वचा को मुलायम रखने के लिए किया जाता है। 7. पैराफिन वैक्स-इसका उपयोग मोमबत्ती तथा पॉलिश बनाने हेतु किया जाता है। 8. एस्फाल्ट-इसका उपयोग सड़कों के निर्माण व कई अन्य कार्बनिक पदार्थों के निर्माण में किया जाता है।
टॉपर्स ने हल किए ये सवाल
कोयला और पेट्रोलियम [COAL AND PETROLEUM]
DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नों ( लघूत्तरात्मक प्रश्न [Short-Answer Type Questions] )|14 Videos
दहन और ज्वाला
DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|4 Videos
DEEPAK PUBLICATION-कोयला और पेट्रोलियम [COAL AND PETROLEUM]-परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नों ( दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न [LongAnswer Type Questions] )