Home
Class 10
CHEMISTRY
आधुनिक आवर्त सारणी के चतुर्थ आवर्त में क...

आधुनिक आवर्त सारणी के चतुर्थ आवर्त में कुल तत्वों की संख्या क्या है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आधुनिक आवर्त सारणी के मुख्य अभिलक्षण -
(i) तत्वों को उनकी परमाणु - संख्या के आधार पर वर्गीकृत किया गया है आधुनिक आवर्त नियम के अनुसार ..तत्वों के गुण उनकी परमाणु - संख्या के आवर्त - फलन होते है। ..
(ii) आधुनिक आवर्त सारणी मे 18 ग्रुप है तथा 7 आवर्त है।
(iii) एक ही ग्रुप मे रखे सभी तत्वों के गुण समान होते है क्योंकि उनके संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है
(iv) विभिन्न तत्वों के परमाणु जिनमे इलेक्ट्रॉन कक्षों की संख्या समान है उन्हें एक ही आवर्त मे रखा जाता है।
(v) आवर्त सारणी मे किसी तत्व की स्थिति उसकी रासायनिक क्रियाशीलता को दर्शाती है संयोजी इलेक्ट्रॉन तत्व द्वारा बनने वाले आबंध के प्रकार ओर उनकी संख्या के विषय मे जानकारी देते है।
आधुनिक आवर्त सारणी मे तत्वों के अभिलक्षणों मे परिवर्तन -
(i) संयोजकता - किसी तत्व की संयोजकता उस तत्व के परमाणु के बाह्यतम (संयोजी) कोश मे उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या पर निर्भर करती है।
(ii) परमाणु आकार/त्रिज्या - यह किसी तत्व के परमाणु की त्रिज्या होती है इसे उस टेव के परमाणु के नाभिक के केंद्र से बाह्यतम कोश की दूरी के रूप मे लिया जाता है।
(a) किसी आवर्त मे बाएँ से दाएँ जाने पर परमाणु का आकार कम होता जाता है
(b) किसी ग्रुप मे ऊपर से नीचे की ओर जाने पर परमाणु का आकार बढ़ता चला जाता है।
(iii) धात्विक तथा अधात्विक अभिलक्षणों -
(a) किसी आवर्त मे बाएँ से दाएँ जाने पर धात्विक लक्षण कम होता चला जाता है तथा अधात्विक लक्षण बढ़ता चला जाता है।
(b) किसी ग्रुप मे ऊपर से नीचे जाने पर धात्विक लक्षण बढ़ता चला जाता अहइ जबकि अधात्विक लक्षण कम होता जाता है
(iv) विधुत ऋणात्मकता व विधुत धनात्मकता -
(a) किसी आवर्त मे बाएँ से दाएँ जाने पर विधुत ऋणात्मकता बढ़ती है तथा विधुत धनात्मकता कम होती चली जाती है।
(b) किसी ग्रुप मे ऊपर से नीचे जाने पर विधुत धनात्मकता बढ़ती जाती है तथा विधुत ऋणात्मकता कम होती चली जाती है
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (II.लघूत्तरात्मक प्रश्न) |49 Videos
  • कार्बन एंव उसके यौगिक

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|6 Videos
  • धातु एवं अधातु

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न) |5 Videos