Home
Class 10
PHYSICS
किसी अवतल लेंस की फोकस दूरी 15 cm है। बि...

किसी अवतल लेंस की फोकस दूरी 15 cm है। बिंब को लेंस से कितनी दूरी पर रखें कि इसके द्वारा बिंब का लेंस से 10 cm दूरी पर प्रतिबिंब बने? लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन भी ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अवतल लेंस द्वारा सदैव ही आभासी, सीधा प्रतिबिंब उसी ओर बनता है जिस ओर बिंब रखा होता है।
प्रतिबिंब-दूरी `(v) = – 10 cm`
फोकस दूरी `(f) = - 15 cm`
बिंब-दूरी `(u) = ?`
लेंस सूत्र के अनुसार, `(1)/(v) - (1)/(u) = (1)/(f)`
या `(1)/(u) = (1)/(v) - (1)/(f)`
या` (1)/(u) = (1)/(-10) - (1)/((-15)) = - (1)/(10) + (1)/(15)`
या` (1)/(u) = (-3 +2)/(30) = (-1)/(30)`
या` u =- 30 cm`
इस प्रकार बिंब की दूरी 30 cm होगी।
आवर्धन` (m) = (v)/(u)`
`m = (-10 cm)/( -30 cm) = (1)/(3) =+ 0.33`
यहाँ धनात्मक चिहन यह दर्शाता है कि प्रतिबिंब सीधा तथा आभासी है। प्रतिबिंब का साइज़ बिंब के साइज़ का एक-तिहाई है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश-परावर्तन तथा अपवर्तन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise आँकिक प्रश्न (B अन्य महत्त्वपूर्ण आँकिक प्रश्न)|24 Videos
  • प्रकाश-परावर्तन तथा अपवर्तन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (III.निबन्धात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • ऊर्जा के स्त्रोत

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न )|9 Videos
  • मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न) |2 Videos