Home
Class 10
PHYSICS
कोई 2.0 cm लंबा बिंब 10 cm फोकस दूरी के ...

कोई 2.0 cm लंबा बिंब 10 cm फोकस दूरी के किसी उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष के लंबवत रखा है। बिंब की लेंस से दूरी 15 cm है। प्रतिबिंब की प्रकृति, स्थिति तथा साइज़ ज्ञात कीजिए। इसका आवर्धन भी ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

बिंब की ऊँचाई `(h) = + 2.0 cm`
फोकस दूरी `(f) = + 10 cm`
बिंब-दूरी `(u) = -15 cm`
प्रतिबिंब-दूरी `(v) = ?`
प्रतिबिंब की ऊँचाई `(h.) =`
लेंस सूत्र के अनुसार ` (1)/(v) - (1)/(u) =(1)/(f)`
या` (1)/(v) = (1)/(u) + (1)/(f)`
या ` (1)/(v) = (1)/((-15)) +(1)/(10) = (1)/(15) + (1)/(10)`
या ` (1)/(v) = (-2 + 3)/(30) = (1)/(30)`
या `v = + 30 cm`
v का धनात्मक चिहन यह दर्शाता है कि प्रतिबिंब लेंस के प्रकाशिक केंद्र के दाईं ओर 30 cm दूरी पर बनता है। प्रतिबिंब वास्तविक तथा उल्टा है।
आवर्धन, ` m = (h’)/(h) = (v)/(u)`
अथवा `h ‘ = h (v)/(u)`
प्रतिबिंब की ऊँचाई `(h) = (2.0) + (30)/(-15) =- 4.0 cm`
आवर्धन ` (m) = (+ 30 cm)/(-15 cm) = - 2`
m तथा h. के ऋणात्मक चिह्न दर्शाते हैं कि उपरोक्त वर्णन के अनुसार प्रतिबिंब उल्टा तथा वास्तविक है। यह मुख्य अक्ष के नीचे बनता है। इस प्रकार एक वास्तविक उल्टा तथा 4.0 cm लंबा प्रतिबिंब लेंस के दाईं ओर लेंस से 30 cm दूरी पर बनता है। यह प्रतिबिंब दोगुना आवर्धित है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश-परावर्तन तथा अपवर्तन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise आँकिक प्रश्न (B अन्य महत्त्वपूर्ण आँकिक प्रश्न)|24 Videos
  • प्रकाश-परावर्तन तथा अपवर्तन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (III.निबन्धात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • ऊर्जा के स्त्रोत

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न )|9 Videos
  • मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न) |2 Videos