Home
Class 10
BIOLOGY
जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन के लिये क्या क...

जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन के लिये क्या किया जाना चाहिये?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जल जीवजंतु एवं पेड-पौधों के जीवन के पोषण का मुख्य आधार है। इसके अभाव में जीवन संभव नहीं है। इसी कारण जल को जीवन-सार (essence of life) कहते हैं। हमारे दैनिक कार्य जैसे-स्नान, बरतन, कपड़े धोने व पीने तथा भोजन पकाने, जल के उपयोग के साथ ही प्रारंभ होते हैं। हमारे शरीर की विभिन्न क्रियाएँ, जैसे-भोजन का पचना, रक्त-संचार, मलोत्सर्ग आदि ल की सहायता से ही पूरी होती है। पेड़-पौधों के जीवन में जल बीजों के अंकुरण से लेकर उनकी वृद्धि तक में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसके अलावा आधुनिक समय में तकनीकी विकास के कारण जल का उपयोग सिंचाई, जल-विद्युत उत्पादन, मत्स्य पालन, जल यातायात तथा उद्योग आदि के लिए किया जाता रहा है। जल की माँग में काफी वृद्धि हुई है, परंतु उसकी उपलब्धता में कमी आई है।
जल की उपलब्धता में कमी का मुख्य कारण उसके संरक्षण एवं प्रबंधन की उचित व्यवस्था का अभाव है। अतः, जल संसाधन का उपयोग सुनियोजित ढंग से करके तथा जलस्रोतों का उचित प्रबंधन करके हम जल प्रणाली का संरक्षण कर सकते हैं। प्राचीन काल से ही मनुष्य पीने तथा सिंचाई के लिए जल भंडार (बाँध), तालाब व बावड़ी बनाता आ रहा है। भूमिगत जल-स्तर बनाए रखने के लिए मानव छोटे-छोटे मिट्टी के बाँध बनाकर, खाई बनाकर, बालू एवं संगमरमर से जलाशय बनाकर तथा मकान के छत पर जल-संचयन तंत्र लगाकर जल का संचयन करते आ रहा है। घरों में जल-संरक्षण के बड़े सचेष्ट प्रयास किए जाते थे तथा उसके दुरूपयोग को रोका जाता था। आज भी जल-संचयन की प्राचीन पद्धति को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। साथ ही, कृषि के प्रसार और हरित क्रांति के लिए बड़े-बड़े बाँध बनाने की भी आवश्यकता है। सिंचाई के लिए बाँध के जल को नहर द्वारा दूर-दूर तक ले जाया जाता है। बाँध चाई के लिए जल की उपलब्धता को ही बरकरार नहीं रखता बल्कि इससे बिजली भी उत्पन्न की जाती है। बाँध के जल का वितरण समता एवं न्यायपूर्ण तरीके से करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता है ताकि इसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को समान रूप से मिल सके।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एव उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न )|37 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एव उनके उत्तर (रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।)|35 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|12 Videos
  • परिवहन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos
  • बहुवैकल्पिक प्रश्न अधिकोष

    KIRAN PUBLICATION|Exercise हमारा पर्यावरण|24 Videos
KIRAN PUBLICATION-प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन -अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन के लिये क्या किया जाना चाहिये?

    Text Solution

    |

  2. वनों के ह्रास के कारणों का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  3. वन्यजीवों के संरक्षण की दो विधियों के नाम लिखें ।

    Text Solution

    |

  4. ऊर्जा संकट क्या है ? इसके समाधान के उपायों का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  5. पर्यावरण संरक्षण के लिये चलाये गये चिपको आन्दोलन का संक्षिप्त विवरण दे...

    Text Solution

    |

  6. प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन से आप क्या समझते हैं?

    Text Solution

    |

  7. प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन के अन्तर्राष्ट्रीय प्रयासों ...

    Text Solution

    |

  8. वर्षा जल के संचयन के लाभ का संक्षिप्त विवरण दें।

    Text Solution

    |