Home
Class 10
BIOLOGY
वनों के ह्रास के कारणों का उल्लेख करें।...

वनों के ह्रास के कारणों का उल्लेख करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वन हमारे जीवन के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण प्राकृतिक संपदा है। इससे हमें बहुत सारी मूलभूत आवश्यकताओं की प्राप्ति होती है। इसके अभाव में हमारा जीवन शून्य हो जाता है। वनों के ह्रास के कारण वनों के ह्रास के निम्नलिखित कारण हैं
(i) आधुनिकीकरण आज का मानव विलासी होता जा रहा है। उसे हर तरह की ऐशो-आराम की जरूरत होती है। वह विलासितापूर्ण वस्तुओं को अधिक पसंद करता है। वह अच्छे-से-अच्छे मकानों में रहना पसंद करता है। इन सभी जरूरतों की पूर्ति करने के लिये वनों की कटाई करनी पड़ती है जिससे वनों का ह्रास होता है।
(ii) जनसंख्या की वृद्धि जनसंख्या की वृद्धि ने भी वनों के ह्रास को प्रोत्साहित किया है। जनसंख्या वृद्धि के कारण वनों की कटाई की जा रही है। आज मनुष्यों की आबादी इतनी बढ़ रही है कि मनुष्य वनों को काटने पर अमादा है जिससे वनों का ह्रास होता है।
(iii) जलावन का अत्यधिक उपयोग जलावन के व्यापक प्रयोग ने वनों के ह्रास को निश्चित किया है। लोग जलावन के लिये अधिक-से-अधिक वनों को काटते हैं जिससे वनों का ह्रास होना तय है।
(iv) खनन-कार्य-खनन-कार्य के लिये भी वनों को काटा जा रहा है। खनिजों की प्राप्ति के लिये लोग वनों को काटते जा रहे हैं। इसके कारण वनों का ह्रास हो रहा है।
(v) बाँधों का निर्माण–बाँधों के निर्मा ने भी वनों को काटने पर मजबूर किया है। बाँधों के निर्माण से नदि के पानी को नियंत्रित किया जाता है। इसके निर्माण के लिये लकड़ियों की जरूरत पड़ती है। बाँधों की लकड़ियों की प्राप्ति के लिये वनों को काटा जा रहा है। जिससे वनों का ह्रास होता है।
(vi) अवैधानिक रूप से जंगलों की कटाई वनों को काटने के गैर-कानूनी ढंग से भी वनों के ह्रास को बल प्रदान किया है। बहुत सारे लोग कुछ रुपयों की लालच में चोरी-छिपे वनों को काटते हैं जिससे वनों की संख्या घटती है और वनों का ह्रास होता है।
(vii) कागज की बढ़ती माँग-आज का मानव शिक्षा की ओर अधिक ध्यान दे रहा है। सभी लोग अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर एक इन्सान बनाना चाहते हैं। इसी कारण कागजों की माँग बढ़ती जा रही है। बढ़ती कागजों की माँग के कारण वनों को काटा जा रहा है जिससे वनों का ह्रास दोनों तय है। - इसके अलावा बहुत-सारे और भी कारण हैं जो वनों की ह्रास को प्रोत्साहित करते हैं। अतः कहा जा सकता है कि वनों के ह्रास से मानव जीवन प्रभावित होता है और उसका विनाश होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एव उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न )|37 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एव उनके उत्तर (रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।)|35 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|12 Videos
  • परिवहन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos
  • बहुवैकल्पिक प्रश्न अधिकोष

    KIRAN PUBLICATION|Exercise हमारा पर्यावरण|24 Videos
KIRAN PUBLICATION-प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन -अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन के लिये क्या किया जाना चाहिये?

    Text Solution

    |

  2. वनों के ह्रास के कारणों का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  3. वन्यजीवों के संरक्षण की दो विधियों के नाम लिखें ।

    Text Solution

    |

  4. ऊर्जा संकट क्या है ? इसके समाधान के उपायों का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  5. पर्यावरण संरक्षण के लिये चलाये गये चिपको आन्दोलन का संक्षिप्त विवरण दे...

    Text Solution

    |

  6. प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन से आप क्या समझते हैं?

    Text Solution

    |

  7. प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन के अन्तर्राष्ट्रीय प्रयासों ...

    Text Solution

    |

  8. वर्षा जल के संचयन के लाभ का संक्षिप्त विवरण दें।

    Text Solution

    |