Home
Class 10
BIOLOGY
प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंध...

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन के अन्तर्राष्ट्रीय प्रयासों का उल्लेख करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन के लिये राष्ट्रीय प्रयासों के साथ-साथ समय-समय पर अन्तर्राष्ट्रीय प्रयास किये गये हैं। इन प्रयासों में कुछ निम्नलिखित है जो इस प्रकार क्योटो प्रोटोकॉल-1977 में जापान के क्योटो (Kyoto) शहर में भूमंडलीय ताप वृद्धि को रोकने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में विश्व के 141 देशों ने भाग लिया। इस क्योटो प्रोटोकॉल के अनुसार सभी औद्योगिक देशों के 2008 से 2012 तक के पाँच वर्षों की अवधि में 6 प्रमुख ग्रीन हाउस गैसों (GHG) के उत्सर्जन के स्तर में 1990 के स्तर से कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
क्योटो प्रोटोकॉल का लक्ष्य है कि ग्रीनहाउस गैस छोड़नेवाली तकनीकों का उपयोग सीमित रखा जाए। इससे संबंधित नियम सरल बनाया जाए तथा पारम्परिक ऊर्जा के इस्तेमाल में कमी लाई जाए। हमारे देश में ग्रीनहाउस गेसों का सबसे अधिक उत्सर्जन जीवाश्म ईंधन यानी कोयला, डीजल, पेट्रोल आदि के उपयोग में होता है। इसके अलावा लकड़ी और उपले जलाने से भी कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन होता है।
उत्सर्जन संबंधी मानदंड_ वाहनों की भारी संख्या और यातायात वाले कुछ शहरों में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के स्तर में वृद्धि पाई गयी है। जैसे—दिल्ली तथा कोलकाता के कुछ क्षेत्रों में। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वाहनों को वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों में एक बताया है। इस कारण 1989 में केन्द्रीय मोटर वाहन अधिनियम को संशोधित किया गया। इस संशोधन के बाद वाहन मालिकों के लिए धुएँ के उत्सर्जन संबंधी नियम अधिसूचित किए गए और 1991 में पहली बार वाहन निर्माताओं के लिए उत्सर्जन संबंधी मानदंड, जैसे—युरो-I (Euro-I) लागू किया गया। इन मानदंडों को 2000 में फिर संशोधित कर युरो-II (Euro-II) लागू किया गया जिससे दिल्ली में ईंधन के दहन से निकले गैसों की मात्रा में कमी आयी है तथा वायु की गुणवत्ता बढ़ी है। इन उत्सर्जन संबंधी मानदंडों को समय-समय पर बदल कर सख्त कर दिया जाता है तथा वाहनों से निकले धुओं में विभिन्न गैसों की मात्रा को सीमित कर दिया जाता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन हमारे देश को जल प्रदूषण की रोकथाम में सहायता दे रहा है। गंगा को स्वच्छ बनाने का जो अभियान चालू हुआ है उससे अब विश्वास होने लगा है कि देश की अन्य नदियाँ भी स्वच्छ हो सकेगी।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एव उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न )|37 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एव उनके उत्तर (रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।)|35 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|12 Videos
  • परिवहन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos
  • बहुवैकल्पिक प्रश्न अधिकोष

    KIRAN PUBLICATION|Exercise हमारा पर्यावरण|24 Videos
KIRAN PUBLICATION-प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन -अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन के लिये क्या किया जाना चाहिये?

    Text Solution

    |

  2. वनों के ह्रास के कारणों का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  3. वन्यजीवों के संरक्षण की दो विधियों के नाम लिखें ।

    Text Solution

    |

  4. ऊर्जा संकट क्या है ? इसके समाधान के उपायों का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  5. पर्यावरण संरक्षण के लिये चलाये गये चिपको आन्दोलन का संक्षिप्त विवरण दे...

    Text Solution

    |

  6. प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन से आप क्या समझते हैं?

    Text Solution

    |

  7. प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन के अन्तर्राष्ट्रीय प्रयासों ...

    Text Solution

    |

  8. वर्षा जल के संचयन के लाभ का संक्षिप्त विवरण दें।

    Text Solution

    |