Home
Class 12
PHYSICS
निर्देश : निम्न प्रश्नों में कथन I के वक...

निर्देश : निम्न प्रश्नों में कथन I के वक्तव्य के बाद कथन II के वक्तव्य को दिया गया है। जिसके आधार पर सही विकल्प पर निशान लगाइए।
कथन I लौह प्रकार के पदार्थों के चुम्बकीय गुण परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन के आन्तरिक चुम्बकीय आघूर्ण से सम्बन्धित नहीं होते हैं।
कथन II इलेक्ट्रॉन एक मूल कण है तथा यह अपने अक्ष के परितः घूर्णन नहीं करता है। इसका कोई आन्तरिक चुम्बकीय आघूर्ण नहीं होता है।

A

कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथना की सही व्याख्या करता है।

B

कथन I और कथन II दोनों सही हैं लेकिन कथन II, कथन I की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।

D

कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

एकसमान वृत्तीय गति करने वाले प्रत्येक आवेश के पास कोई चुम्बकीय आघूर्ण अवश्य ही सम्बद्ध होता है। इस द्विध्रुव आघूर्ण को कक्षीय चुम्बकीय आघूर्ण कहते हैं। इसलिए, `mu_1` में अधोलिखित `l` लगा है। कक्षीय चुम्बकीय आघूर्ण के अतिरिक्त इलेक्ट्रॉन का एक परिणामी चुम्बकीय आघूर्ण भी होता है।
इस आघूर्ण को चक्रण चुम्बकीय आघूर्ण कहते हैं, परन्तु हम तुरन्त ही यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि इसका यह अर्थ नहीं है कि इलेक्ट्रॉन घूर्णन गति करता है। इलेक्ट्रॉन एक मूल कण है तथा प्रचक्रमान लटू अथवा पृथ्वी की भाँति इसका अपना कोई घर्णन अक्ष नहीं है.जिस पर यह घर्णन कर सके। इतना होने पर भी इसका एक परिणामी चुम्बकीय आघूर्ण होता है। लोहे तथा अन्य चुम्बकीय पदार्थों में चुम्बकन की सूक्ष्म जड़ें इसी परिणामी चक्रण चुम्बकीय आघूर्ण से निकलती हुई प्रतीत होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गतिमान आवेश और चुम्बकत्व

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise Special Format वाले Objective प्रश्न ( कथन प्रकार II (Statement Type II) )|6 Videos
  • गतिमान आवेश और चुम्बकत्व

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise Special Format वाले Objective प्रश्न ( IV. मैचिंग प्रश्न (Matching Questions) )|5 Videos
  • गतिमान आवेश और चुम्बकत्व

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise Special Format वाले Objective प्रश्न (I. कथन-कारण (Assertion-Reason) )|5 Videos
  • गतिमान आवेश एवं चुम्बकीय क्षेत्र

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise MCQs|54 Videos
  • गतिमान आवेश तथा चुम्बकत्व

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न |71 Videos