Home
Class 12
PHYSICS
नीचे दिए गए चित्रों में से एक से अधिक चु...

नीचे दिए गए चित्रों में से एक से अधिक चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ गलत दर्शायी गई हैं (चित्रों में मोटी रेखाएँ)। पहचानिए कि उनमें से कौन-सा चित्र सही है?

A

(i) व (IV) दोनों

B

(II) व (IV) दोनों

C

(III) व (IV) दोनों

D

केवल (III)

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

(I) गलत है चुम्बकीय बल रेखाएँ एक बिन्दु से इस प्रकार नहीं निकल सकती हैं, जैसाकि चित्र में दिखाया गया है। किसी बन्द सतह पर B का कुल फ्लक्स हमेशा शून्य ही होना चाहिए अर्थात् चित्र " में जितनी क्षेत्र रेखाएँ सतह में प्रवेश करें उतनी ही इससे बाहर निकलनी चाहिए। 10 दिखाई गई क्षेत्र रेखाएँ, वास्तव में एक लम्बे धनावेशित तार का विद्युत क्षेत्र प्रदर्शित करती हैं। सही चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ सीधे तार को चारों ओर से घेरने वाले वृत्तों के रूप में हैं।
(II) गलत है चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ (विद्युत । क्षेत्र रेखाओं की तरह ही) कभी भी एक-दूसरे को काट नहीं सकती हैं। क्योकि, अन्यथा कटान बिन्दु पर क्षेत्र - की दिशा संदिग्ध हो जाएगी। चित्र में एक गलती और भी है। स्थिरचुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ मुक्त आकाश में कभी भी बन्द वक्र नहीं बना सकती है। स्थिर चुम्बकीय क्षेत्र रेखा के बन्द लूप को निश्चित रूप से एक ऐसे क्षेत्र को घेरना चाहिए जिसमें से होकर धारा प्रवाहित हो रही हो (इसके विपरीत विद्युत क्षेत्र रेखाएँ कभी भी बन्द लूप नहीं बना सकती है, न तो मुक्त आकाश में और न ही तब, जब लूप आवेश को घेरते है)।
(III) सही है चुम्बकीय रेखाएँ पूर्णत: एक टोरॉइड में समाहित है। यहाँ चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं द्वारा बन्द लूप बनाने में कोई त्रुटि नहीं है, क्योंकि प्रत्येक लूप एक ऐसे क्षेत्र को घेरता है जिसमें से होकर घारा गुजरती है। ध्यान दीजिए कि चित्र में स्पष्टता लाने के लिए ही टोरॉइड के अन्दर मात्र कुछ क्षेत्र रेखाएँ दिखाई गई है। तथ्य यह है कि टोरॉइड , के फेरों के अन्दर के सम्पूर्ण भाग में चुम्बकीय क्षेत्र मौजूद रहता है।
(IV) गलत है परिनालिका की क्षेत्र रेखाएँ,इसके सिरों पर और इसके बाहर पूर्णत: सीधी और सिमटी हुई नहीं हो सकती हैं। ऐसा होने से ऐम्पियर का नियम भंग होता है। ये रेखाएँ सिरों पर वक्रित हो जानी चाहिए और इनको अन्त में मिलकर बन्द लूप बनाने चाहिए।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • चुम्बकत्व एंव द्रव्य

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise NCERT पर based Objective प्रश्न(टॉपिक 4 भू-चुम्बकत्व)|26 Videos
  • चुम्बकत्व एंव द्रव्य

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise NCERT पर based Objective प्रश्न(टॉपिक 5 चुम्यकीयकरण एंव चुम्यकीय तीव्रता)|62 Videos
  • चुम्बकत्व एंव द्रव्य

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise NCERT पर based Objective प्रश्न(टॉपिक 2 एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में द्विध्रुव)|15 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|45 Videos
  • चुम्बकत्व तथा द्रव्य

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise MCQs|15 Videos