Home
Class 12
PHYSICS
नीचे दिए गए कथनों पर विचार करें। (I). ...

नीचे दिए गए कथनों पर विचार करें।
(I). किसी चुम्बक (या धारावाही परिनालिका) की चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ सतत् बन्द लूप बनाती है। ये विद्युत द्विध्रुव के जैसी नहीं हैं, जहाँ ये रेखाएँ धनावेश से शुरू होकर ऋणावेश पर खत्म हो जाती हैं या फिर अनन्त की ओर चली जाती हैं।
(II). चुम्बकीय क्षेत्र रेखा के किसी बिन्दु पर खींची गई स्पर्श रेखा उस बिन्दु पर परिणामी चुम्बकीय क्षेत्र B की दिशा बताती है।
(III). प्रति इकाई क्षेत्रफल से जितनी अधिक क्षेत्र रेखाएँ गुजरती हैं, उतना ही अधिक उस स्थान पर चुम्बकीय क्षेत्र B का परिमाण होता है।
(IV). चुम्बकीय रेखाएँ एक-दूसरे को काटती हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनें।

A

I,II व IV

B

I,IiI व IV

C

I,III व IV

D

I,II व III

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

I. किसी चुम्बक (या धारावाही। परिनालिका) की चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ सतत् लूप बनाती हैं। ये वैद्युत द्विध्रुव के जैसे नहीं हैं, जहाँ ये रेखाएँ धनावेश से शुरू होकर ऋणावेश पर खत्म हो जाती हैं या फिर अनन्त की ओर चली जाती
II. क्षेत्र रेखा के किसी बिन्दु पर खींची गई स्पर्श रेखा उस बिन्दु पर परिणामी चुम्बकीय क्षेत्र B की दिशा बताती है।
III. क्षेत्र के लम्बवत् रखे गए तल के प्रति इकाई क्षेत्रफल से जितनी अधिक क्षेत्र रेखाएँ गुजरती हैं, उतनी ही अधिक उस स्थान पर चुम्बकीय क्षेत्र B का परिमाण होता है।
IV. चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ एक-दूसरे को काटती नहीं हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इस स्थिति में कटान बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा एक ही नहीं रह जाती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • चुम्बकत्व एंव द्रव्य

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise Special format वाले Objective प्रश्न( III. मैचिंग प्रश्न)|7 Videos
  • चुम्बकत्व एंव द्रव्य

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise Special format वाले Objective प्रश्न (IV. पैराग्राफ पर आधारित प्रश्न)|10 Videos
  • चुम्बकत्व एंव द्रव्य

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise Special format वाले Objective प्रश्न(II.कथन प्रकार I)|5 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|45 Videos
  • चुम्बकत्व तथा द्रव्य

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise MCQs|15 Videos