Home
Class 12
PHYSICS
निम्न चार कथनों में से सत्य कथन है I. ...

निम्न चार कथनों में से सत्य कथन है
I. क्रिस्टल के अन्दर इलेक्ट्रॉन की भिन्न स्थितियों में भिन्न ऊर्जा होती हैं, जिससे ऊर्जा अन्तराल बनते हैं।
II. संयोजी बैण्ड में संयोजी इलेक्ट्रॉन के ऊर्जा स्तर सम्मिलित होते हैं।
III. संयोजी बैण्ड के ऊपर का ऊर्जा स्तर चालन बैण्ड कहलाता है।
IV. चालकों में संयोजी तथा चालन बैण्ड अध्यारोपित होते हैं।
उपरोक्त कथनों के आधार पर निम्न में से सही विकल्प को चुनिए। 

A

I तथा II

B

I, II तथा IV

C

II तथा III

D

I, II, III तथा IV

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

ठोस में, इलेक्ट्रॉनों की ऊर्जाएँ उनके परमाणुओं की ऊर्जाओं से विभिन्न होती हैं। किस्टल के अन्दर प्रत्येक इलेक्ट्रॉन आद्वितीय स्थिति रखता है तथा किन्हीं दो इलेक्ट्रॉनों के चारों ओर के आवेशों का पैटर्न यथार्थ रूप मेंएक जैसा नहीं होता है। यही कारण है कि प्रत्येक इलेक्ट्रॉन के ऊर्जा स्तर भिन्न होते हैं। ये भिन्न ऊर्जा स्तर जिनकी ऊर्जा का सतत् परिवर्तन होता रहता है, ऊर्जा बैण्डों का निर्माण करते हैं। वह ऊर्जा स्तर जिसमें संयोजकता इलेक्ट्रॉनों के ऊर्जा स्तर समाविष्ट है, सयोजकता बैण्ड कहलाता है।
संयोजकता बैण्ड के ऊपर स्थित बैण्ड को चालन बैण्ड कहते हैं। बिना किसी अतिरिक्त ऊर्जा के सभी संयोजकता इलेक्टॉन संयोजकता बैण्ड में रहते हैं। यदि चालन बैण्ड में निम्न स्तर चालन बैण्ड के उच्चतम स्तर से भी नीचे है, तो संयोजक बैण्ड के इलेक्ट्रॉन आसानी से चालन बैण्ड में गमन कर सकते हैं। सामान्यतः चालन बैण्ड रिक्त होता है परन्तु जब वह बैण्ड संयोजकता बैण्ड को अतिव्यापित करता है, तो इलेक्ट्रॉन स्वतन्त्रापूर्वक इसके भीतर जा सकते हैं। ऐसा धात्विक चालकों में होता है। यदि चालन बैण्ड तथा संयोजकता बैण्ड के बीच कोई रिक्ति है, तो संयोजकता बैण्ड के सभी इलेक्ट्रॉन परिबद्ध होते हैं तथा चालन .बैण्ड में कोई मुक्त इलेक्ट्रॉन उपलब्ध नहीं होता है। यह पदार्थ को विद्युतरोधी बना देता है परन्तु संयोजकता बैण्ड के कुछ अन्य इलेक्ट्रॉन बाह्य ऊर्जा प्राप्त करके संयोजकता बैण्ड तथा चालन बैण्ड के बीच की रिक्ति को पार कर सकते हैं, तब ये इलेक्ट्रॉन चालन बैण्ड में पहुँच जाते हैं। तथा बैण्ड में रिक्त ऊर्जा स्तर उत्पन्न करते हैं जिनमें अन्य इलेक्ट्रॉन जा सकते हैं। इस प्रकार यह प्रक्रिया चालन बैण्डों में इलेक्ट्रॉनों तथा सयोजकता बैण्ड में रिक्तियाँ होने की सम्भावना उत्पन्न करती है। धातु में चालक बैण्ड, संयोजी बैण्ड पर अध्यारोपित होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी ; पदार्थ युक्तियाँ तथा सरल परिपथ

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise Special Format वाले Objective प्रश्न (III. मैचिंग प्रश्न ) (Matching Questions)|4 Videos
  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी ; पदार्थ युक्तियाँ तथा सरल परिपथ

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise Special Format वाले Objective प्रश्न (IV. पैराग्राफ पर आधारित प्रश्न) Passage based Questions|7 Videos
  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी ; पदार्थ युक्तियाँ तथा सरल परिपथ

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise Special Format वाले Objective प्रश्न (I. कथन -कारण ) Assertion - Reason |5 Videos
  • अणुगति सिद्धान्त

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise MCQs|24 Videos
  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रोनिकी पदार्थ , युक्तियाँ ,सरल परिपथ तथा संचार तंत्र

    NEET PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न |104 Videos
NEET PREVIOUS YEAR-अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी ; पदार्थ युक्तियाँ तथा सरल परिपथ -Special Format वाले Objective प्रश्न (II. कथन-प्रकार) Statement Type
  1. कथन I : साम्यावस्था में p-n सन्धि डायोड का p-क्षेत्र धनात्मक विभव पर ह...

    Text Solution

    |

  2. कथन I : आरोपित वोल्टेज (p-n सन्धि के अग्रदिशिक बायस में) का पतन मुख्यत...

    Text Solution

    |

  3. कथन I अग्रदिशिक बायस में, देहली वोल्टेज से अधिक वोल्टेज बढ़ाने पर, अग्...

    Text Solution

    |

  4. कथन I : प्रत्यावर्ती धारा के दिष्टकरण के लिए डायोड प्रयुक्त कर सकते है...

    Text Solution

    |

  5. कथन I : DC वोल्टेज से AC ऊर्मिका को अलग करने के लिए लोड के श्रेणीक्रम ...

    Text Solution

    |

  6. कथन I : सोलर सेल का आकार बड़ा होता है। कथन II : क्षेत्रफल बढ़ाने पर,...

    Text Solution

    |

  7. कथन I : जब कम मादित p-n सन्धि, v आवृत्ति का प्रकाश विकरित करती है, तो ...

    Text Solution

    |

  8. कथन I : एक आदर्श ट्रांजिस्टर में, I(E) = I(C) = I(B) होता है या rArr I...

    Text Solution

    |

  9. कथन I यदि n-p-n ट्रांजिस्टर के CE अभिविन्यास को स्विच के समान प्रयुक्त...

    Text Solution

    |

  10. कथन I एक लॉजिक गेट एक डिजिटल परिपथ है। कथन II इन्हें लॉजिक गेट कहते ...

    Text Solution

    |

  11. अर्द्धचालक उपकरणों का निर्वात् नली की तुलना में (अपेक्षा) क्या लाभ है?...

    Text Solution

    |

  12. निम्न चार कथनों में से सत्य कथन है I. क्रिस्टल के अन्दर इलेक्ट्रॉन क...

    Text Solution

    |

  13. n-क्षेत्र से p-क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनों के विसरण के कारण, I. p-n सन्...

    Text Solution

    |

  14. अबायसित p-n सन्धि डायोड के सन्दर्भ में कौन-सा सत्य कथन I. p से n-क्ष...

    Text Solution

    |

  15. निम्न में से सत्य है? I. अग्रदिशिक बायस में, p-क्षेत्र से कोटर सन्धि...

    Text Solution

    |

  16. निम्न कथनों A तथा B पर विचार करें तथा सही विकल्प चुनें A: अग्र अभिनति...

    Text Solution

    |

  17. निम्न में से किस प्रकार के परिपथ का उपयोग पूर्ण तरंग दिष्टकरण के लिए क...

    Text Solution

    |

  18. दिए गए परिपथ में, n-p-n ट्रांजिस्टर के CE अभिविन्यास को स्विच के समान ...

    Text Solution

    |

  19. दोलित्र में, I. हम बिना किसी बाह्य निवेशी सिग्नल के AC निर्गत् प्राप...

    Text Solution

    |

  20. निम्न में से किस गेट को NOR गेट की सहायता से बना सकते हैं?   I. AND  ...

    Text Solution

    |