Home
Class 11
PHYSICS
दो नियत आयतन गैस तापमापियों A तथा B में ...

दो नियत आयतन गैस तापमापियों A तथा B में क्रमशः ऑक्सीजन तथा हाइड्रोजन प्रयोग की गई है। इनके प्रेक्षण निम्नलिखित हैं।

(a) तापमापियों A तथा B के द्वारा लिए गए पाठ्यांकों के अनुसार सल्फर के सामान्य गलनांक के परम ताप क्या हैं?
(b) आपके विचार से तापमापियों A तथा B के उत्तरों में थोड़ा अंतर होने का क्या कारण है? (दोनों तापमापियों में कोई दोष नहीं है)। दो पाठ्यांकों के बीच की विसंगति को कम करने के लिए इस प्रयोग में और क्या प्रावधान आवश्यक है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) यदि सल्फर के सामान्य गलनांक (normal melting point) का ताप T हो, तो सूत्र `T = ( pr )/( p _(ut))xx 273.16 K` से,
तापमापी A में
`T = ( 1.797 xx 19 ^(5) Pa )/(1.250 xx 10 ^(5) Pa) xx 273 . 16 K =392.69K`
तथा तापमापी B में
`T = ( 0. 287 xx 10 ^(5) Pa )/( 0. 200 xx 10 ^(5) Pa ) xx 272 .16 K = 391.98 K.`
तापमापी A और B सल्फर के सामान्य गलनांक के लिए दिए गए मानों (values) में थोड़ा-सा अंतर है। ऐसा इसलिए है कि ऑक्सीजन और हाइड्रोजन आदर्श गैस (ideal gas) नहीं है, जबकि उपर्युक्त सूत्र की मान्यता आदर्श गैस के लिए है। गैसों का दाब जैसे-जैसे कम किया जाता है, उनका व्यवहार अधिक-से-अधिक आदर्श गैस जैसा होने लगता है। अतः, पाठ्यांकों में विसंगति (discrepancy) को कम करने के लिए, कम-से-कम दाबों पर पठन लेना चाहिए।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊष्मा

    DAS GUPTA|Exercise ठोसों, द्रव तथा गेसो के प्रसार |9 Videos
  • ऊष्मा

    DAS GUPTA|Exercise केलोरिमिति अवस्था-परिवर्तन |16 Videos
  • आवेग एवं संवेग : टक्कर

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न) |6 Videos
  • ऊष्मा का संचरण

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न )|13 Videos