Home
Class 11
PHYSICS
कुछ सामान्य गैसों के कमरे के ताप पर मोलर...

कुछ सामान्य गैसों के कमरे के ताप पर मोलर ऊष्मा-धारिताओं के मान नीचे दिए गए हैं

इन गैसों की मापी गई मोलर ऊष्मा-धारिताएँ एकपरमाणुक गैसों की मोलर ऊष्मा-धारिताओं से सुस्पष्ट रूप से भिन्न हैं। प्रतीकात्मक रूप में किसी एकपरमाणुक गैस की मोलर ऊष्मा-धारिता `12.22 Jmol^(-1) K^(-1)` होती है। इस अंतर का स्पष्टीकरण कीजिए। क्लोरीन के लिए कुछ अधिक मान (शेष की अपेक्षा) होने से आप क्या निष्कर्ष निकालते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

एकपरमाणुक (monoatomic) गैसों के अणुओं (परमाणुओं) की केवल स्थानांतरीय गति (translational motion) की 3 स्वातंत्र्य कोटियाँ (degrees of freedom) होती हैं। दिए गए गैस द्विपरमाणुक (diatomic) हैं, जिनकी 5 स्वातंत्र्य कोटियाँ होती हैं, 3 स्थानांतरीय गति (translational motion) की और 2 घूर्णन गति (rotational motion) की। गैस के ताप में वृद्धि के लिए सभी प्रकार (modes) के गतियों की औसत ऊर्जा बढ़ाने के लिए ऊष्मा प्रदान करनी पड़ती है। अतः, द्विपरमाणुक गैसों की मोलर ऊष्मा-धारिता एकपरमाणुक गैसों की मोलर ऊष्मा-धारिता से अधिक होती है। द्विपरमाणुक गैस के लिए C के सैद्धांतिक मान (theoretical value) लगभग
` (5)/(2) R = (5)/(2) xx 8.314 J mol ^(-1) K ^(-1) = 20.785 J mol ^(-1) K ^(-1)`
है और दिए गए `C_(V)` के प्रायोगिक मान (experimental values), क्लोरीन के मान को छोड़कर, इस मान के काफी निकट हैं।
क्लोरीन के लिए `C_(V)` के मान का सैद्धांतिक मान से अधिक होना इस तथ्य को व्यक्त करता है कि सामान्य ताप पर भी, क्लोरीन के अणुओं की स्थानांतरीय और घूर्णन गतियों के अलावा कंपन गति (vibrational motion) भी महत्त्वपूर्ण (significant) होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊष्मा

    DAS GUPTA|Exercise ऊष्मा का संचरण |5 Videos
  • ऊष्मा

    DAS GUPTA|Exercise गेसो का गतिज सिद्धांत |15 Videos
  • आवेग एवं संवेग : टक्कर

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न) |6 Videos
  • ऊष्मा का संचरण

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न )|13 Videos
DAS GUPTA-ऊष्मा-उष्मागतिकी : गैसो की विसिष्ट ऊष्मा-धारिताएँ
  1. कुछ सामान्य गैसों के कमरे के ताप पर मोलर ऊष्मा-धारिताओं के मान नीचे दि...

    Text Solution

    |

  2. समान धारिता (capacity) वाले दो सिलिंडर A तथा B एक-दूसरे से स्टॉपकॉक के...

    Text Solution

    |

  3. समान धारिता (capacity) वाले दो सिलिंडर A तथा B एक-दूसरे से स्टॉपकॉक के...

    Text Solution

    |

  4. समान धारिता (capacity) वाले दो सिलिंडर A तथा B एक-दूसरे से स्टॉपकॉक के...

    Text Solution

    |

  5. समान धारिता (capacity) वाले दो सिलिंडर A तथा B एक-दूसरे से स्टॉपकॉक के...

    Text Solution

    |

  6. एक हीटर किसी निकाय को 100 W की दर से ऊष्मा प्रदान करता है। यदि निकाय 7...

    Text Solution

    |

  7. रुद्धोष्म विधि द्वारा किसी गैस की अवस्था परिवर्तन करते समय उसकी एक साम...

    Text Solution

    |

  8. किसी ऊष्मागतिकीय निकाय को मूल अवस्था से मध्यवर्ती अवस्था तक चित्र में ...

    Text Solution

    |

  9. स्थिर दाव पर 2 xx10^(-2)kg नाइट्रोजन (कमरे के ताप पर) के ताप में 45 ^(...

    Text Solution

    |

  10. गतिशील पिस्टन लगे किसी सिलिंडर में मानक ताप एवं दाव पर 3 मोल हाइड्रोजन...

    Text Solution

    |

  11. एक वाष्प-इंजन अपने बॉयलर से प्रति मिनट 3.6 xx10^(9)J ऊर्जा प्रदान करता...

    Text Solution

    |

  12. खाद्य पदार्थ को एक प्रशीतक (refrigerator) के अंदर रखने पर वह उसे 9^(@)...

    Text Solution

    |