Home
Class 11
PHYSICS
यदि एक तालाब पर 10 सेमी मोटी बर्फ की तह ...

यदि एक तालाब पर 10 सेमी मोटी बर्फ की तह बन चुकी हो और वायु का ताप `-5^(@)C` हो तो 1 मिमी मोटी और बर्फ की तह बनने में कितना समय लगेगा ? बर्फ की ऊष्मा चालकता 0.005 C.G.S मात्रक और विशिष्ट गुप्त ऊष्मा 80 कैलोरी प्रति ग्राम है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

इस प्रश्न को C.G.S पद्धति और M.K.S या S,I पद्धति में अलग-अलग नीचे हल किया जाता है।

C.G.S पद्धति में चित्र 8.31 में AB=10 सेमी बर्फ की तह तालाब के पृष्ठ पर बनी हुई है। इसके नीचे जल का ताप `0^(@)C` और ऊपर वायु का ताप `-5^(@)C` है। ऐसी हालत में जल की ऊष्मा बर्फ से प्रवाहित होकर वायु में चली जाती है। ऊष्मा के प्रवाहित होने से 1 मिमी मोटी बर्फ की तह बन जाती है जिससे यह स्पष्ट होता है कि जल की 1 मिमी मोटी तह ही अपनी ऊष्मा बर्फ से वायु में भेजती है। अंत: जल के इस द्रव्यमान से ऊष्मा की हानि `=A xx 0.1 xx 1 xx 80` कैलोरी, जहाँ A= तालाब के ऊपरी पृष्ठ का क्षेत्रफल वर्ग सेमी में है। बर्फ की प्रारम्भिक मुटाई 10 सेमी तथा अंतिम मुटाई 10.1 सेमी है। अंत: ऊष्मा का प्रवाह मध्यमान मुटाई से होता है। ऐसी स्थिति में
`d=(10 + 10.1)/(2)= 10.05` सेमी।
अगर `A xx 0.1 xx 1 xx 80` कैलोरी ऊष्मा के प्रवाहित होने में t सेकंड समय लगता है तो
`A xx 0.1 xx 1 xx 80= (0.005 xx A xx (0-5)t)/(10.05)`
`therefore t= (0.1 xx 1 xx 80 xx 10.05)/(0.005 xx 5)` सेकंड
`=(0.1 xx 1 xx 80 xx 10.05)/(0.005 xx 5 xx 60)= 53.6` मिनट
(ii) M.K.S या S.I पद्धति में इस पद्धति में AB = 0.10 मीटर, तालाब के ऊपरी पृष्ठ का क्षेत्रफल =A वर्ग मी,
`d= (0.10 + 0.101)/(2)= 0.1005` मीटर
बर्फ की विशिष्ट गुप्त ऊष्मा `=336 xx 10^(3)` जूल/किग्रा,
पानी का घनत्व = `1 xx 10^(3)` किग्रा/मी
`K= 0.005 xx 4.2 xx 10^(2)` जूल/मी से के जल से ऊष्मा की हानि
`=A xx 1 xx 1 xx 10^(3) xx 10^(-3) xx 336 xx 10^(3)`
जूल अगर इतनी ऊष्मा को प्रवाहित होने में t सेकंड लगता हो, तो
`A xx 1 xx 10^(-3) xx 1 xx 10^(3) xx 336 xx 10^(3)`
`=(0.005 xx 4.2 xx 10^(2) xx A[0-(-0)]t)/(0.1005)`
`t=(10^(3) xx 336 xx 0.1005)/(0.005 xx 4.2 xx 10^(2) xx 5)` सेकंड
`=(336 xx 1005 xx 10)/(50 xx 4.2 xx 5 xx 60)` मिनट = 53.6 मिनट
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊष्मा एवं उष्मागतिकी

    STUDENTS FRIENDS|Exercise उदाहरण |3 Videos
  • ऊष्मा एवं उष्मागतिकी

    STUDENTS FRIENDS|Exercise सैद्धांतिक प्रश्नोत्तर |22 Videos
  • आदर्श गैस का आचरण एवं गतिज सिद्धान्त

    STUDENTS FRIENDS|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्नमाला (आंकिक )|5 Videos
  • कार्य ऊर्जा और शक्ति

    STUDENTS FRIENDS|Exercise सैद्धान्तिक प्रश्नोत्तर |3 Videos
STUDENTS FRIENDS-ऊष्मा एवं उष्मागतिकी -अभ्यासार्थ प्रश्नमाला (रिक्त स्थान को भरे)
  1. यदि एक तालाब पर 10 सेमी मोटी बर्फ की तह बन चुकी हो और वायु का ताप -5^(...

    Text Solution

    |

  2. पदार्थ की तीन अवस्थाएँ होती है ,………. , ………. और ………. |

    Text Solution

    |

  3. बर्फ के पिघलने पर उसके आयतन में ……..होता है।

    Text Solution

    |

  4. दाब बढ़ने से क्वथनक …….होते है।

    Text Solution

    |

  5. किसी पदार्थ का द्रवणांक 60^(@)C है, तब इस पदार्थ का जमनाक ……..होगा।

    Text Solution

    |

  6. वाष्पन से

    Text Solution

    |

  7. धातु में ऊष्मा का संचालन ……..से होता है।

    Text Solution

    |

  8. गैसों और द्रवों में ऊष्मा का संचरण होता है-

    Text Solution

    |

  9. अधातु (Non-metals) में ऊष्मा का संचालन ……..होता है।

    Text Solution

    |

  10. स्टीफेन के नियतांक का S.I मात्रक ……...है।

    Text Solution

    |

  11. एक पट्टी (Slab) भिन्न -भिन्न दो धातु के समान मुटाई से बना है जिनकी उष्...

    Text Solution

    |