Home
Class 11
PHYSICS
एक बंद घनाकार बक्स पूर्णत: अचालक (Perfec...

एक बंद घनाकार बक्स पूर्णत: अचालक (Perfectly inulation) पदार्थ का बना है जिसकी दीवार की मुटाई 8 सेमी है। इस बक्स की दीवार में सिर्फ दो ठोस बेलनाकार धातु का प्लग लगा हुआ है जिससे ऊष्मा बक्स के अंदर प्रवेश करती है और बक्स से बाहर निकलती है। इस प्लग का अनुप्रस्थ काट 12 `"सेमी"^(2)` तथा लम्बाई 8 सेमी है। एक प्लग A के बाहरी सिरे का ताप `100^(@)C` और दूसरे प्लग B के बाहरी सिरे का ताप `4^(@)C` है। प्लग के धातु की ऊष्मा चालकता 0.5 कैलोरी प्रति सेमी `""^(@)C` है। बक्स के अंदर ऊर्जा के स्त्रोत से प्रति सेकंड 36 कैलोरी ऊष्मा उत्पन्न होती है। बक्स के भीतरी भाग का संतुलन ताप (Equilibrium temperature) ज्ञात करें जब भीतरी भाग का संतुलन ताप हर जगह समान है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना कि बक्स के भीतरी भाग का संतुलन ताप `theta^(@)C` है। A सिरे से प्रति सेकंड बक्स के भीतर प्रवेश करनेवाला ऊष्मा
`=(0.5 xx 12(100-theta))/(8)` कैलोरी।
उष्मीय संतुलन प्राप्त होने पर यही ऊष्मा बक्स के भीतर से B सिरे से बाहर निकलेगी। साथ-ही-साथ B सिरे से 36 कैलोरी/से ऊष्मा और भी निकलेगी जो बक्स के भीतर ऊर्जा के स्त्रोत से उत्पन्न होती है।
`therefore (0.5 xx 12 (100-theta))/(8) + 36= (0.5 xx 12(theta-4))/(8)`
या `300-3theta+144=3theta-12`
`6theta= 456, therefore theta= (456)/(6)= 76^(@)C`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊष्मा एवं उष्मागतिकी

    STUDENTS FRIENDS|Exercise उदाहरण |3 Videos
  • ऊष्मा एवं उष्मागतिकी

    STUDENTS FRIENDS|Exercise सैद्धांतिक प्रश्नोत्तर |22 Videos
  • आदर्श गैस का आचरण एवं गतिज सिद्धान्त

    STUDENTS FRIENDS|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्नमाला (आंकिक )|5 Videos
  • कार्य ऊर्जा और शक्ति

    STUDENTS FRIENDS|Exercise सैद्धान्तिक प्रश्नोत्तर |3 Videos
STUDENTS FRIENDS-ऊष्मा एवं उष्मागतिकी -अभ्यासार्थ प्रश्नमाला (रिक्त स्थान को भरे)
  1. एक बंद घनाकार बक्स पूर्णत: अचालक (Perfectly inulation) पदार्थ का बना ह...

    Text Solution

    |

  2. पदार्थ की तीन अवस्थाएँ होती है ,………. , ………. और ………. |

    Text Solution

    |

  3. बर्फ के पिघलने पर उसके आयतन में ……..होता है।

    Text Solution

    |

  4. दाब बढ़ने से क्वथनक …….होते है।

    Text Solution

    |

  5. किसी पदार्थ का द्रवणांक 60^(@)C है, तब इस पदार्थ का जमनाक ……..होगा।

    Text Solution

    |

  6. वाष्पन से

    Text Solution

    |

  7. धातु में ऊष्मा का संचालन ……..से होता है।

    Text Solution

    |

  8. गैसों और द्रवों में ऊष्मा का संचरण होता है-

    Text Solution

    |

  9. अधातु (Non-metals) में ऊष्मा का संचालन ……..होता है।

    Text Solution

    |

  10. स्टीफेन के नियतांक का S.I मात्रक ……...है।

    Text Solution

    |

  11. एक पट्टी (Slab) भिन्न -भिन्न दो धातु के समान मुटाई से बना है जिनकी उष्...

    Text Solution

    |