Home
Class 11
PHYSICS
दिन की अपेक्षा रात में मनुष्य की आवाज अध...

दिन की अपेक्षा रात में मनुष्य की आवाज अधिक दूर तक सुनाई पड़ती है । क्यों ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रात में पृथ्वी के समीपवाली हवा ऊपर वाली हवा की अपेक्षा अधिक ठण्डी हो जाती है । फलतः समीपवाली हवा का घनत्व भी अधिकतम हो जाता है। ऊपर की ओर जाने से हवा का घनत्व क्रमशः घटता जाता है। ऐसी स्थिति में ध्वनि-स्रोत से उत्पन्न ध्वनि तरंग जैसे-जैसे ऊपर की ओर जाती है उसे विरल माध्यम मिलता है। अतः यह ध्वनि-तरंग अभिलम्ब से दूर हटती जाती है, और अन्त में आपतन कोण जब क्रान्तिक कोण (Critical angle) के बराबर हो जाता है, तो पूर्णत: परावर्तित होकर पृथ्वी के पृष्ठ की ओर वापस लौट जाती है । इस तरह यह ध्वनि दूर तक सुनाई पड़ती है। परन्तु दिन में गर्मी होने के कारण पृथ्वी के समीप वाली हवा का घनत्व ऊपर वाली. हवा से कम होता है, जिससे उत्पन्न ध्वनि-तरंग ऊपर वाली हवा से पूर्णान्तरिक परावर्तित न होकर सीधे ऊपर की ओर जाती है । अर्थात् यह ध्वनि तरंग पृथ्वी पर वापस नहीं लौटती । दिन के समय किसी भी स्थान पर सिर्फ वही ध्वनि सुनाई पड़ती है, जो प्रत्यक्ष रूप से गमन करती है। यही कारण है कि रात में ध्वनि अधिक तीव्र और अधिक दूर तक सुनाई पड़ती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • दोलन एवं तरंग

    STUDENTS FRIENDS|Exercise अभ्यासार्थे प्रश्नमाला (A) वस्तुनिष्ठ प्रश्न:|73 Videos
  • दोलन एवं तरंग

    STUDENTS FRIENDS|Exercise अभ्यासार्थे प्रश्नमाला (B) रिक्त स्थानों को भरें :|17 Videos
  • दोलन एवं तरंग

    STUDENTS FRIENDS|Exercise अभ्यासार्थे प्रश्नमाला (E) आंकिक :|13 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    STUDENTS FRIENDS|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्नमाला (आंकिक )|14 Videos
  • द्रव्य के गुण

    STUDENTS FRIENDS|Exercise कुछ मुख्य प्रश्नोत्तर |4 Videos