Home
Class 11
PHYSICS
स्वरित्र द्विभुजों को ध्वनिकारी संदूक (s...

स्वरित्र द्विभुजों को ध्वनिकारी संदूक (sounding box) पर क्यों रखा जाता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

स्वरित्र द्विभुज को प्रायः लकड़ी के एक छोटे खोखले संदूक पर रखा जाता है, जिसे ध्वनिकारी संदूक कहते हैं । इस संदूक का विस्तार इस तरह का होता है कि इसके भीतर वाली हवा के परिमाण के स्वतन्त्र कम्पन का स्वाभाविक काल (Natural perio) स्वरित्र द्विभुज के काल के बराबर होता है । जब स्वरित्र द्विभुज को कम्पित किया जाता है, तो उसी काल के प्रणोदित कम्पन (Forced vibration) उत्पन्न हो जाते हैं । यह काल (Time) हवा के कम्पन काल के बराबर होता है, जिससे संदूक का और उसके भीतर की हवा का कम्पन दोनों एक समान हो जाते हैं । यह स्थिति अनुनाद की स्थिति होती है जिसमें ध्वनि और तेज हो जाती है । चूँकि स्वरित्र द्विभुज़ की ऊर्जा शीघ्र ही लकड़ी और हवा को कम्पित करने के काम में आ जाती है, इसलिए ध्वनि शीघ्र ही तेज हो जाती है ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • दोलन एवं तरंग

    STUDENTS FRIENDS|Exercise अभ्यासार्थे प्रश्नमाला (A) वस्तुनिष्ठ प्रश्न:|73 Videos
  • दोलन एवं तरंग

    STUDENTS FRIENDS|Exercise अभ्यासार्थे प्रश्नमाला (B) रिक्त स्थानों को भरें :|17 Videos
  • दोलन एवं तरंग

    STUDENTS FRIENDS|Exercise अभ्यासार्थे प्रश्नमाला (E) आंकिक :|13 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    STUDENTS FRIENDS|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्नमाला (आंकिक )|14 Videos
  • द्रव्य के गुण

    STUDENTS FRIENDS|Exercise कुछ मुख्य प्रश्नोत्तर |4 Videos