Home
Class 12
BIOLOGY
फीटल इजेक्शन रिफ्लेक्स क्या है ? समझाइये...

फीटल इजेक्शन रिफ्लेक्स क्या है ? समझाइये कि यह किस प्रकार प्रसव को निदेर्शित करता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) गर्भ उत्क्षेपण प्रतिवर्त (Foetal ejection, reflex) प्लेसेंटा द्वारा उत्पन्न हल्के गर्भाशयी संकुचन होते है, जब गर्भ पूर्णरूप से विकसित हो जाता है। गर्भाशय के ए तीव्र संकुचन गर्भ को धकेलते/डिलीवरी कराते है। गर्भ (शिशुजन्म) की डिलीवरी की यह प्रक्रिया प्रसव कहलाती है।
(ii) प्रसव के लिए संकेत पूर्ण विकसित गर्भ तथा प्लेसेंटा से उत्पन्न होते है जो हल्के गर्भाशयी संकुचन प्रेरित करते है।
(iii) यह गर्भ उत्क्षेपण प्रतिवर्त तब माता की पश्च पीयूष ग्रंथि से ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन की मुक्ति का प्रचालन करता है।
(iv) ऑक्सीटोसिन गर्भाशयी पेशियों पर कार्य करता है और मायोमीट्रियम की चिकनी पेशियों को तीव्र गर्भाशयी संकुचन के लिए प्रेरित करता है (जो लेबर पैन कहलाते है), जिससे पुन: ऑक्सीटोसिन का स्रवण होता है। गर्भाशयी संकुचन एवं ऑक्सीटोसिन स्रवण के बीच उद्दीपन प्रतिवर्त लगातार अधिकाधिक तीव्र संकुचन उत्पन्न करता है। इसके परिणामस्वरूप जनन नाल से होकर शिशु को गर्भाशय से बाहर धकेला जाता है। कुछ ही समय में जवजात बाहर आ जाता है, प्लेसेंटा भी गर्भाशय से बाहर आ जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव प्रजनन

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-4 (दीर्य उत्तरीय प्रश्न )|1 Videos
  • मानव प्रजनन

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-4 (अति लघु उत्तरीय प्रश्न )|3 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-2 (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos
  • मानव स्वास्थ्य एवं रोग

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-4 (ड्रग और ऐल्कोहॉल कुप्रयोग) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos