Home
Class 12
BIOLOGY
एक डाइहाइब्रिड क्रॉस में यदि 9 : 3 : 3 :...

एक डाइहाइब्रिड क्रॉस में यदि `9 : 3 : 3 : 1` का अनुपात प्राप्त होता है तब यह दर्शाता है कि

A

दो जीनों के एलील एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं,

B

यह एक बहुजीनी वंशागति है,

C

यह बहुएलीलिज्म की स्थिति है,

D

दो जीनों के एलील्स स्वतंत्र रूप से पृथक्करित होते हैं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

व्याख्या : एक द्विसंकर संकरण में जब हम 9:3:3:1 का अनुपात पाते हैं तो इससे इंगित होता है कि दो जीनों के एलील्स स्वतंत्र रूप से पृथक्करित होते हैं। स्वतंत्र अपव्यूहन के नियमानुसार "जब लक्षणों के दो जोड़े एक-संकर से संयुक्त होते हैं, लक्षणों के एक जोड़े का पृथक्करण दूसरे जोड़े से स्वतंत्र हो जाता है।..
मान लीजिए कि गोल एवं पीले बीज वाले मटर के पौधे का संकरण झुर्रीदार एवं हरे बीज वाले पौधे के साथ कराया जाता है। सभी `F_1` संकर गोल व पीले बीज वाले उत्पन्न होते हैं। यहाँ पीला रंग, हरे रंग पर प्रभावी तथा गोल बीज आकृति, झुर्रीदार बीज आकृति पर प्रभावी है। जंब `F_1` पीढ़ी के पौधों में आपस में संकरण कराया जाता है या स्व-निषेचन होने दिया जाता है, तो `F_2` पीढ़ी में निम्नानुसार परिणाम प्राप्त होते हैं।

इस द्विसंकर संकरण से निष्कर्ष निकलता है कि बीज रंग का पृथक्करण बीज की आकृति से स्वतंत्र रूप से होता है। नयी पीढ़ी में दोनों जनकों के लक्षण नये संयोगों में वंशागत होते हैं, इसका कारण एक जोड़े के जीन का स्वतंत्र रूप से अपव्यूहन है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति एवं विविधता के सिद्धांत

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 1 (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|12 Videos
  • वंशागति एवं विविधता के सिद्धांत

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 1 (लघु उत्तरीय प्रश्न)|11 Videos
  • मानव स्वास्थ्य एवं रोग

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-4 (ड्रग और ऐल्कोहॉल कुप्रयोग) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • वंशागति का आण्विक आधार

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 4 (दीर्य उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos