Home
Class 14
HINDI
गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में...

गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए।
मैं दिखाना चाहती हूँ कि हम आलोचनात्मक शिक्षाशास्त्र के ज़रिए चीजों पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं करते, क्योंकि अब तो यही चलन बन गया है। हम आमतौर पर कहते हैं- अरे, सीखने का कितना खुशनुमा माहौल है और देखो, बच्चे कैसे-कैसे प्रयोग कर रहे हैं, वगैरह। मगर अब ये खुशनुमा ढंग से सीखना भी एक ढर्रा बन गया है, इसको बहुत बेजान बना दिया गया है। हम अक्सर सोचते हैं कि बस कोई गतिविधियाँ करवाने की मारामारी मची हुई है। आज हमारे यहाँ यही हालात हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हमें इस बारे में एक नए सिरे से सोचना चाहिए। बेशक, गतिविधि का महत्त्व है मगर बच्चों को वो चीजें मत सिखाइए जो बाद में आनी हैं। मसलन उन्हें नंबर लाइन सिखाकर उसके आधार पर टाइम लाइन की बात मत कीजिए। हर चीज़ को एक संदर्भ में कीजिए। इसकी वजह यह है कि बच्चे इसी तरह सीखते हैं। संख्याएँ संदर्भ से ही आती हैं। संख्या एक बहुत अमूर्त धारणा है। एक बच्चे के लिए 'दो' समझना अमूर्त बात है। वह कैसे समझेगा कि किसी चीज़ के 'दो' होने का क्या मतलब है?
बच्चों के सीखने के तरीके में सबसे अधिक क्या महत्त्वपूर्ण है?

A

संख्या

B

संदर्भ

C

गतिविधि

D

उपर्युक्त सभी

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

संदर्भ के माध्यम से बच्चे अधिक जल्दी सीखते हैं।
Doubtnut Promotions Banner Mobile Dark
|

Topper's Solved these Questions

  • सितम्बर 2014 पेपर II

    BHARDWAJ ACADEMY|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न |30 Videos
  • सितम्बर 2015 पेपर I

    BHARDWAJ ACADEMY|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|30 Videos