Home
Class 7
BIOLOGY
पोषक से क्या अभिप्राय है? पादपों में पोष...

पोषक से क्या अभिप्राय है? पादपों में पोषण विधियों को समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(1) पोषक-भोजन के प्रमुख घटक, जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन एवं खनिज, जो हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं, पोषक कहलाते हैं।
(2) पादपों में पोषण विधि-सजीवों द्वारा भोजन ग्रहण करने एवं इसके उपयोग की विधि को पोषण कहते हैं। पादपों की पोषण विधि अग्र प्रकार से है
(i) स्वपोषण-पोषण की वह विधि, जिसमें जीव अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं, स्वपोषण कहलाती है। इस पोषण विधि का उपयोग करने वाले पादप .स्वपोषी. कहलाते हैं।
(ii) विषमपोषण-पोषण की इस विधि में पादप, मनुष्य एवं अन्य प्राणियों की तरह अपने पोषण के लिए अन्य पादपों द्वारा निर्मित खाद्य पर निर्भर रहते हैं। जैसे अमरबेल के पादप में विषमपोषी प्रणाली पायी जाती है । ये अपना भोजन उस पादप से प्राप्त करते हैं, जिस पर ये आरोहित होते हैं।
(iii) मृतजीवी पोषण-इस प्रकार की पोषण प्रणाली को, जिसमें जीव किसी मृत एवं विघटित (सड़ी-गली) जैव पदार्थों से पोषक तत्त्व प्राप्त करते हैं, मृतजीवी पोषण प्रणाली कहते हैं। मृतजीवी पोषण प्रणाली का उपयोग करने वाले पौधे .मृतजीवी. कहलाते हैं। जैसे-कवक (फंजाई), छत्रक (मशरूम) आदि।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पादपों में पोषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न) |14 Videos
  • पादप में जनन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|2 Videos
  • प्राणियों में पोषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( निबन्धात्मक प्रश्न) |7 Videos