Home
Class 7
BIOLOGY
कीटभक्षी पादप से आप क्या समझते हैं? किसी...

कीटभक्षी पादप से आप क्या समझते हैं? किसी एक की संरचना को समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कीटभक्षी पादप-कीटों का भक्षण करने वाले पादप .कीटभक्षी पादप. कहलाते हैं। ये पादप आंशिक विषमपोषी होते हैं। इस प्रकार के पादपों को आवश्यकतानुसार मृदा से सभी पोषक तत्त्व नहीं मिल पाते हैं, इसलिए ये कीटों का भक्षण करते हैं।
उदाहरण-घटपर्णी, वीनस फ्लाइ ट्रेप तथा सनड्यू पादप आदि।
घटपर्णी पादप-घटपर्णी (पिचर पादप) में घड़े के समान संरचना दिखाई देती है, जो वास्तव में इसकी पत्ती का रूपांतरित पत्ती चित्र : घटपर्णी पादप (पिचर पादप) रूपांतरित भाग होता है। पत्ते का शीर्ष भाग घड़े का ढक्कन बनाता है। घड़े के अन्दर अनेक रोम होते हैं जो नीचे की ओर ढलके होते हैं अर्थात् अधोमुखी होते हैं। जब कोई कीट घड़े में प्रवेश करता है, तो यह उसके रोमों के बीच फँस जाता है। घड़े में उपस्थित पाचक रस द्वारा कीटों का पाचन हो जाता है। इस कारण यह .कीटभक्षी पादप. कहलाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पादपों में पोषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न) |14 Videos
  • पादप में जनन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|2 Videos
  • प्राणियों में पोषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( निबन्धात्मक प्रश्न) |7 Videos