Home
Class 7
BIOLOGY
अमीबा में भोजन का अन्तग्रहण और पाचन किस ...

अमीबा में भोजन का अन्तग्रहण और पाचन किस प्रकार होता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अमीबा में संभरण एवं पाचन-अमीबा जलाशयों में पाया जाने वाला एककोशिकीय जीव है। इसकी कोशिका में एक कोशिका झिल्ली होती है, एक गोल सघन केन्द्रक एवं कोशिका द्रव्य में बुलबुले के समान अनेक धानियाँ होती है अमीबा निरन्तर अपनी आकृति एवं स्थिति बदलता रहता है यह एक अथवा अधिक अंगुली के समान प्रवर्ध निकालता रहता है, जिन्हें पादाभ (कृत्रिम पाँव) कहते हैं, जो इन्हें गति देने एवं भोजन पकड़ने में सहायता करते हैं।
अमीबा कुछ सूक्ष्म जीवों का आहार करता है। जब इसे भोजन का आभास होता है, तो यह खाद्य कण के चारों ओर पादाभ विकसित करके उसे निगल लेता है। खाद्य पदार्थ उसकी खाद्य धानी में फंस जाते हैं।
खाद्य धानी में ही पाचक रस स्त्रावित होते हैं। ये खाद्य पदार्थ पर क्रिया करके उन्हें सरल पदार्थों में बदल देते हैं।। पचा हुआ खाद्य धीरे-धीरे अवशोषित हो जाता है। अवशोषित पदार्थ अमीबा की वृद्धि, रख-रखाव एवं गुणन के लिए उपयोग किए जाते हैं। बिना पचा अपशिष्ट खाद्यधानी द्वारा बाहर निकाल दिया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राणियों में पोषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( लघूत्तरात्मक प्रश्न) |13 Videos
  • पादपों में पोषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न) |5 Videos
  • मृदा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|5 Videos