Home
Class 7
BIOLOGY
समझाइए कि मृदा प्रदूषण और मृदा अपरदन को ...

समझाइए कि मृदा प्रदूषण और मृदा अपरदन को किस प्रकार रोका जा सकता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) मृदा प्रदूषण की रोकथाम-पॉलीथीन की थैलियाँ और प्लास्टिक, मृदा को प्रदूषित करते हैं। ये मृदा में रहने वाले जीवों को भी हानि पहुंचाते हैं। इसलिए पॉलीथीन की थैलियों और प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त अनेक प्रकार के अपशिष्ट पदार्थ. रसायन तथा पीडकनाशी मृदा को प्रदूषित करते हैं। ऐसे अपशिष्ट पदार्थों और रसायनों को मृदा में निर्मुक्त करने से पहले उन्हें उपचारित किया जाना चाहिए। पीड़कनाशियों का उपयोग कम से कम किया जाना चाहिए। इस प्रकार हम मृदा प्रदूषण को कम कर सकते हैं।
(ii) मृदा अपरदन की रोकथाम-जल, पवन अथवा बर्फ द्वारा मृदा की ऊपरी सतह का हटना, .अपरदन. कहलाता है। मृदा का अपरदन मरुस्थल अथवा बंजर भूमि जैसे स्थानों पर अधिक होता है, जहाँ कि सतह पर बहुत कम अथवा कोई वनस्पति नहीं होती है। चूंकि पादपों की अनुपस्थिति में मृदा ढीली हो जाती है, इसलिए मृदा का अपरदन शीघ्र हो जाता है। अतः वृक्षों की कटाई और वनोन्मूलन को रोका जाना चाहिए और हरित क्षेत्रों को बढ़ाने के प्रयास किये जाने चाहिए ताकि मृदा का अपरदन कम से कम हो।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मृदा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (बहुचयनात्मक प्रश्न) |5 Videos
  • मृदा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (सत्य एवं असत्य कथनों का चयन कीजिए)|5 Videos
  • मृदा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • प्राणियों में पोषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( निबन्धात्मक प्रश्न) |7 Videos
  • मौसम , जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न )|3 Videos