Home
Class 7
BIOLOGY
कोशिकीय श्वसन किसे कहते हैं? यह कितने प्...

कोशिकीय श्वसन किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार का होता है? लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कोशिकीय श्वसन-हम साँस द्वारा जिस वायु को शरीर के अन्दर लेते हैं, उसमें उपस्थित ऑक्सीजन शरीर के सभी भागों में और अंततः प्रत्येक कोशिका में ले जायी जाती है। कोशिकाओं में यह ऑक्सीजन भोजन के विखंडन में सहायता करती है। कोशिका में भोजन के विखंडन के प्रक्रम में ऊर्जा मुक्त होती है। इसे .कोशिकीय श्वसन. कहते हैं। सभी जीवों की कोशिकाओं में कोशिकीय श्वसन होता है।
कोशिकीय श्वसन के प्रकार-यह दो प्रकार का होता है -
(क) वायवीय श्वसन-कोशिका के अन्दर, भोजन (ग्लूकोस) ऑक्सीजन का उपयोग करके कार्बन डाईऑक्साइड और जल में विखंडित हो जाता है। जब ग्लूकोस का विखंडन ऑक्सीजन के उपयोग द्वारा होता है, तो यह .वायवीय श्वसन. कहलाता है। भोजन के विखंडन से ऊर्जा निर्मुक्त होती है।

(ख) अवायवीय श्वसन-जब ग्लूकोस का विखंडन ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होता है, तब यह .अवायवीय श्वसन. कहलाता है। अवायवीय जीवों में ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में ग्लूकोस, ऐल्कोहॉल और कार्बन डाईऑक्साइड में विखंडित हो जाता है और ऊर्जा निर्मुक्त होती है। अतः
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीवों में श्वसन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|11 Videos
  • जल : एक बहुमूल्य संसाधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|4 Videos
  • पादप में जनन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|2 Videos