Home
Class 7
BIOLOGY
कॉकरोच एवं केंचुआ किस प्रकार श्वसन करते ...

कॉकरोच एवं केंचुआ किस प्रकार श्वसन करते हैं? समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) कॉकरोच में श्वसन-कॉकरोच के शरीर के पार्श्व भाग में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं। अन्य कीटों के शरीर में भी इस प्रकार के छिद्र होते हैं। ये छिद्र श्वास रंध्र कहलाते हैं| कीटों में गैस के विनिमय के लिए वायु नलियों का जाल बिछा होता है, जो श्वासप्रणाल या वातक कहलाते हैं। ऑक्सीजन समद्ध वायु श्वास रंध्रों से श्वास नालों में जाकर शरीर के ऊतकों में विसरित होती है और शरीर की प्रत्येक कोशिका में पहुँचती है। इसी प्रकार कोशिकाओं से कार्बन डाई-ऑक्साइड श्वासनालों में आती है और श्वास रंध्रों से बाहर निकल जाती है। श्वासनाल अथवा श्वासप्रणाल केवल कीटों में ही पाए जाते हैं। जन्तुओं के अन्य समूहों में ऐसी व्यवस्था नहीं पाई जाती है |
(ii) केंचुए में श्वसन-केंचुए अपनी त्वचा से श्वसन करते हैं। इनकी त्वचा स्पर्श करने पर आर्द्र और श्लेष्मीय प्रतीत होती है। इसमें से गैसों का आवागमन आसानी से हो जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीवों में श्वसन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|11 Videos
  • जल : एक बहुमूल्य संसाधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|4 Videos
  • पादप में जनन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|2 Videos