Home
Class 7
BIOLOGY
उत्सर्जन किसे कहते हैं? मानव उत्सर्जन तं...

उत्सर्जन किसे कहते हैं? मानव उत्सर्जन तंत्र की क्रियाविधि को नामांकित चित्र सहित समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

उत्सर्जन-सजीवों द्वारा कोशिकाओं में निर्मित होने वाले अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने के प्रक्रम को उत्सर्जन कहते हैं।
मानव उत्सर्जन तंत्र-मानव रक्त में उपस्थित अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के लिए रक्त को छानने की आवश्यकता होती है। यह कार्य हमारे शरीर में उपस्थित वृक्क (गुर्दे) में पायी जाने वाली रक्त कोशिकाओं द्वारा किया जाता है। जब रक्त दोनों वृक्कों में पहुँचता है, तो इसमें उपयोगी और हानिकारक दोनों ही प्रकार के पदार्थ होते हैं। उपयोगी पदार्थों को रक्त में पुनः अवशोषित कर लिया जाता है । जल में घुले हुए अपशिष्ट पदार्थ मूत्र के रूप में पृथक कर लिए (हटा दिए जाते हैं। वृक्कों से, मूत्र वाहिनियों से होता हुआ मूत्र मूत्राशय में जाता है। मूत्र वाहिनियाँ नली के आकार की होती हैं। मूत्राशय में मूत्र संचित होता रहता है। मूत्राशय से एक पेशीय नली जुड़ी होती है, जिसे मूत्रमार्ग कहते हैं। मूत्रमार्ग का दूसरा सिरा खुला होता है, जिसे मूत्ररंध्र कहते हैं और जिससे मूत्र शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है। वृक्क, मूत्र वाहिनियाँ, मूत्राशय और मूत्रमार्ग सम्मिलित रूप से उत्सर्जन तंत्र बनाते हैं। कोई वयस्क व्यक्ति सामान्यतः 24 घंटे में 1 से 1.8 लीटर मूत्र करता है, जिसमें 95% जल, 2.5% यूरिया और 2.5% अन्य अपशिष्ट उत्पाद होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जंतुओं और पादपों में परिवहन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|14 Videos
  • अपशिष्ट जल की कहानी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|2 Videos
  • जल : एक बहुमूल्य संसाधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|4 Videos