Home
Class 7
BIOLOGY
रुधिर की संरचना को समझाइए।...

रुधिर की संरचना को समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रुधिर की संरचना-रुधिर वह तरल पदार्थ या द्रव है, जो रक्त वाहिनियों में प्रवाहित होता है। यह शरीर की विभिन्न कोशिकाओं को भोजन और ऑक्सीजन का वितरण करता है। यह शरीर में से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने के लिए उनका परिवहन भी करता है। इसमें विभिन्न प्रकार की कोशिकाएं निलंबित रहती हैं, जो निम्न प्रकार से हैं-
(i) प्लैज्मा-यह रक्त का तरल भाग होता है। यह कोशिकाओं से `CO_2` को फेफड़ों तक पहुँचाने में सहायता करता है।
(ii) लाल रक्त कोशिकाएँ ( RBC)-इनमें एक लाल वर्णक हीमोग्लोबिन पाया जाता है जिसके कारण रुधिर लाल रंग का दिखाई देता है। हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को अपने साथ संयुक्त करके शरीर के सभी अंगों में और अंतत: सभी कोशिकाओं तक परिवहन करता है।
(iii) श्वेत रक्त कोशिकाएँ (WBC)-ये कोशिकाएँ उन रोगाणुओं को नष्ट करती हैं, जो हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इस प्रकार ये शरीर को स्वस्थ रखती हैं।
(iv) पट्टिकाणु (प्लैटलेट्स)-ये कोशिकाएँ चोट लगे स्थान पर रुधिर का थक्का (जमने) बनाने में मदद करती हैं, जिससे रुधिर का बहना रुक जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जंतुओं और पादपों में परिवहन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|14 Videos
  • अपशिष्ट जल की कहानी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|2 Videos
  • जल : एक बहुमूल्य संसाधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|4 Videos