Home
Class 7
BIOLOGY
भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए उत्तरदाय...

भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए उत्तरदायी कारकों को समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

भूमि के नीचे से निकाले गए भौमजल की पुन: पूर्ति प्रायः वर्षाजल के रिसाव द्वारा हो जाती है। भौमजल स्तर तब तक प्रभावित नहीं होता, जब तक कि हम उतना ही जल निकालते हैं जितने की प्राकृतिक प्रक्रमों द्वारा पुनः पूर्ति हो जाती है। तथापि, जल की पर्याप्त रूप से पुनः पूर्ति न होने पर भौमजल स्तर नीचे गिर सकता है । भौमजल स्तर के नीचे गिरने के मुख्य कारक निम्न प्रकार से हैं
(i) जनसंख्या प्रसार-जनसंख्या बढ़ने से भवनों, दुकानों, कार्यालयों और सड़कों के निर्माण की मांग भी बढ़ जाती है। इससे कृषि हेतु भूमि, उद्यानों और खेल के मैदानों जैसे खुले क्षेत्रों में कमी आ जाती है। इसके कारण भूमि में वर्षाजल के अवस्रवण की दर कम हो जाती है। निर्माण कार्य के लिए भी प्रायः भौमजल का ही उपयोग किया जाता है। इस प्रकार, एक ओर हम अधिक भौमजल का उपयोग कर रहे हैं, और दूसरी ओर विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों के परिणामस्वरूप हम भूमि में जल के अवसवण के अवसर कम कर रहे हैं। इसके कारण भौमजल स्तर का निरंतर अवक्षय हो रहा है।
(ii) बढ़ते हुए उद्योग-जल का उपयोग सभी उद्योगों द्वारा किया जाता है। हमारे उपयोग में आने वाली लगभग हर वस्तु के उत्पादन में कहीं न कहीं जल की आवश्यकता होती है। उद्योगों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। अधिकांश उद्योगों द्वारा उपयोग किया जाने वाला जल भूमि से निकाला जाता है।
(iii) कृषि कार्य-भारत में अधिकांश किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भर करते हैं। नहरों जैसे सिंचाई तंत्र केवल कुछ ही क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। इन तंत्रों में भी अनियमित वर्षा के कारण जल की उपलब्धता में कमी हो सकती है। अत: किसानों को सिंचाई के लिए भौमजल का उपयोग करना पड़ता है। जनसंख्या के बढ़ते दबाव के कारण कृषि के लिए भौमजल का उपयोग दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप भौमजल स्तर में लगातार गिरावट आ रही है। अल्प वर्षा, वन अपरोपण (वनोन्मूलन) और जल के अवस्रवण के लिए प्रभावित क्षेत्र में कमी भौमजल स्तर को प्रभावित करने वाले अन्य कारक हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जल : एक बहुमूल्य संसाधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( बहुचयनात्मक प्रश्न)|14 Videos
  • जल : एक बहुमूल्य संसाधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|10 Videos
  • जंतुओं और पादपों में परिवहन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|6 Videos
  • जीवों में श्वसन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|5 Videos