Home
Class 12
BIOLOGY
क्या होगा यदि बहुत बड़ी मात्रा में अनुपचा...

क्या होगा यदि बहुत बड़ी मात्रा में अनुपचारित सीवेज जल नदी में बहाया जाए?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(A) बिना उपचारित सीवेज के किसी नदी में मिलाने पर निम्न दुष्परिणाम होंगे-
(i) नदी प्रदूषित हो जाएगी। इसमें कार्बनिक पदार्थ की मात्रा बढ़ने से BOD बढ़ जाएगी। साथ ही घुलित ऑक्सीजन की कमी होगी।
(ii) कम घुलित ऑक्सीजन के कारण जलीय जीव (जैसे—मछलियाँ) मरने लगेंगे।
(iii) नदी के आस-पास के आवासीय क्षेत्रों में जलजनित रोगों-टाइफॉइड, अतिसार, हैजा, पीलिया की सम्भावनाएँ बढ़ जाएँगी।
(iv) पानी गंदला (turbid) व अस्वच्छ हो जाएगा जिससे प्रकाश जल में गहराई तक नहीं पहुंचेगा। अत: इसका शुद्धिकरण प्रभावित होगा।
(v) अन्य प्रभाव हैं- जल में दुर्गन्ध, शैवालों की वृद्धि आदि।
(B) सीवेज को प्राथमिक उपचार के बाद वायवीय जीवों से उपचारित करने पर अवायवीय आपंक प्राप्त होता है। चूंकि इसकी मात्रा बहुत अधिक होती है। अत: इसका उपयोगी निस्तारण आवश्यक होता है। इसके अवायवीय निस्तारण से बायोगैस का उत्पादन होता है, जिसे ऊर्जा के स्रोत के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
बायोगैस बनने के बाद बने अपशिष्ट को खाद के रूप में प्रयोग किया जाता है। अत: इसमे दो प्रत्यक्ष लाभ हैं। साथ ही अप्रत्यक्ष लाभ यह है कि इससे प्रदूषण नहीं होता तथा यह इकोफ्रेन्डली विधि है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|7 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Tier-I))|14 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT Zone (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न पदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) (लघु उत्तरीय प्रश्न)|4 Videos
  • पारितन्त्र

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
  • मानव जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|20 Videos
CHITRA PUBLICATION-मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव-NCERT Zone (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न पदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. आँख का एक नामांकित चित्र बनाइए और इसके विभिन्न भागों का वर्णन कीजिए |

    Text Solution

    |

  2. क्या होगा यदि बहुत बड़ी मात्रा में अनुपचारित सीवेज जल नदी में बहाया जाए...

    Text Solution

    |