Home
Class 11
BIOLOGY
पौधों के पोषण में लौह एवं मैगनीज की क्या...

पौधों के पोषण में लौह एवं मैगनीज की क्या भूमिका है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(क) कैल्सियम (Ca)
कार्य -पौधे मृदा कणों से इसे कैल्सियम आयनों `(Ca^(2+))` के रूप में अवशोषित करते हैं। कैल्सियम के कार्य निम्नलिखित हैं-
(1) यह कोशिका भित्ति की मध्य पट्टलिका (Ca पेक्टेट) का विशिष्ट पदार्थ है।
(2) कार्बनिक अम्ल को यौगिक बनाकर उसकी विषाक्तता को कम करता है।
(3) कोशिका विभाजन तथा कोशिका विवर्धन में सहायता करता है। अत: प्ररोह शीर्ष व मूल वृद्धि के लिए आवश्यक है।
(4) यह विषाक्त ऑक्सेलिक अम्ल को कैल्सियम ऑक्सेलेट में रूपान्तरित करता है। यह प्याज, चीकू आदि में मिलता है।
(5) अनेक विकरों को क्रियाशील करता है।
(6) ऐमीनो अम्ल तथा कार्बोहाइड्रेट का स्थानान्तरण करने में सहायक है।
न्यूनता के लक्षण - कैल्सियम की न्यूनता के कारण निम्नलिखित लक्षण प्रकट होते हैं-
(1) प्ररोह शीर्ष की वृद्धि का संदमन तथा मूल की मूलीय त्वचा का विघटन।
(2) नई पत्तियों के किनारे हरिमहीनता के कारण पीले तथा ऊतकक्षयी हो जाते हैं।
(3) पुष्पन रुक जाता है अथवा पुष्प समय से पूर्व गिर जाते हैं।
(4) पत्तियों के अग्र भाग मुड़ जाते हैं तथा पत्तियाँ विकृत हो जाती हैं।
(5) नवोद्भिद् भूशायी हो जाते हैं।
(ख) मैग्नीशियम
कार्य -पौधै मैग्नीशियम को आयनों `(Mg^(2))` के रूप में अवशोषित करते हैं। यह मृदा में विभिन्न रूपों में मिलता है। मैग्नीशियम तत्त्व के कार्य निम्नलिखित हैं-
(1) क्लोरोफिल संरचना का महत्त्वपूर्ण तत्त्व है।
(2) अनेक उत्प्रेरकों को क्रियाशील करता है।
(3) प्रोटीन संश्लेषणं के समय राइबोसोम इकाइयों को बाँधता है।
(4) फॉस्फोरस उपापचय का सक्रिय कारक है तथा इस क्रिया में भाग लेने वाले एन्जाइमों के लिए सक्रिय कारक है।
(5) मैग्नीशियम श्वसन तथा वसा के संश्लेषण की क्रियाओं के लिए आवश्यक होता है।
न्यूनता के लक्षण -इसकी न्यूनता के कारण निम्नलिखित लक्षण प्रकट होते हैं-
(1) इसकी कमी से पत्तियों में आन्तरशिरीय हरिमहीनता होती है।
(2) एन्थोसायनिन बनता है। पत्ती पर मृत ऊतकक्षयी क्षेत्र या धब्बे बनते हैं। कार्य (Functions)-फॉस्फोरस का अवशोषण पौधे आयनों के रूप में करते हैं। इसके निम्नलिखित कार्य हैं-
(1) यह NAD, NADP, ATP आदि का घटक है। यह प्रकाश संश्लेषण तथा श्वसन क्रियाओं के लिए अति महत्त्वपूर्ण है।
(2) यह न्यूक्लिक अम्ल तथा सहएन्जाइम का महत्त्वपूर्ण भाग बनाता है।
(3) यह ऑक्सीकरण, अपचयन क्रियाओं में ऊर्जा स्थानान्तरण में भाग लेता है।
(4) प्रोटीन संश्लेषण क्रिया के लिए महत्त्वपूर्ण है।
न्यूनता के लक्षण-फॉस्फोरस की न्यूनता से निम्नलिखित लक्षण प्रदर्शित होते हैं-
(1) मृत अत्तकक्षयी क्षेत्र बनते हैं तथा पादप वृद्धि रुक जाती है। पादप स्तम्भित हो जाते हैं।
(2) पत्ती नीली-हरी तथा पौधे बैंगनी हो जाते हैं।
(3) पत्तियाँ परिपक्व होने से पहले झड़ जाती हैं।
(4) पत्तियों, पर्णवृन्त तथा फलों पर ऊतकक्षयी क्षेत्र बन जाते हैं।
(घ) सल्फर
कार्य -पौधे सल्फर का अवशोषण सल्फेट के रूप में करते हैं। इसके निम्नलिखित कार्य है-
(1) यह अनेक ऐमीनो अम्ल का घटक है।
(2) विकर की क्रियाओं में सल्फोहाइड्रिल समूह महत्त्वपूर्ण होता है।
(3) विटामिन जैसे बायोटिन तथा थायमिन में मिलता है।
(4) यह तेल तथा क्लोरोफिल संश्लेषण में उपयोगी होता है।
(5) दलहनी फसलों में जड़ ग्रन्थिकाओं के निर्माण तथा विकास में सल्फर उपयोगी होता है।
न्यूनता के लक्षण - सल्फर की न्यूनता के कारण निम्नलिखित लक्षण प्रकट होते हैं-
(1) हरिमहीनता (chlorosis) के कारण पत्तियाँ पीली पड़ जाती हैं।
(2) पत्ती के अग्र भाग तथा किनारे पीले होकर अन्दर की ओर मुड़ जाते हैं। पत्तियाँ छोटी रह जाती हैं।
(3) मूल तन्त्र अधिक विकसित हो जाता है। पौधा स्तम्भित (stunted) हो जाता है।
(4) दृढ़ ऊतक अधिक मात्रा में बनता है जिससे पौधा सख्त हो जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खनिज पोषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I))|18 Videos
  • खनिज पोषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))|18 Videos
  • खनिज पोषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT Zone (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न))|1 Videos
  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • गमन एवं संचलन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos