Home
Class 12
BIOLOGY
उत्परिवर्तन से आप क्या समझते हैं? विकास ...

उत्परिवर्तन से आप क्या समझते हैं? विकास की क्रियाविधि में उत्परिवर्तन का क्या महत्त्व है? उदाहरण देकर समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ह्यूगो डी तीज का उत्परिवर्तन सिद्धान्त
(Mutation Theory of Hugo de Vries).
ह्यूगोडी वीज (Hugo de Vries) एक डच (dutch) वैज्ञानिक थे। उन्होंने सन् 1886 में जंगली पौधे .ईवनिंग प्रिमरोज. अर्थात् ऑयनोथेरा लैमार्कियाना (Oenotheralamarckiana) का अध्ययन किया जो कि बाग-बगीचों में बहुत बड़ी संख्या में उगा हुआ था। कुछ पौधों की पत्तियों, फूलों, तनों के आकार आदि में स्पष्ट विभिन्नताएं थीं। ह्यूगो डी वीज ने इन का कई पीढ़ियों तक अध्ययन किया। उन्होंने इन पौधों से 7 भिन्न जातियाँ प्राप्त की। आकस्मिक रूप से होने वाले इन वंशागत परिवर्तनों (विभिन्नताओं) को रागोडी वीज ने उत्परिवर्तन (mutation) कहा और उन प्रथम पौधों को जिनमें उत्परिवर्तन होता है, उत्परिवर्तक (mutant) कहा। उत्परिवर्तक शुद्ध नस्ली (pure breed) होते हैं।
ह्यूगो डी वीज ने डार्विन व लैमार्क के विकासवादों का खण्डन किया और कहा कि जीवों की नई जातियाँ हजारों वर्षों तक छोटी-छोटी आनुवंशिक विभिन्नताओं के संचय के कारण उत्पन्न नहीं होती, वरन् नई जातियाँ अचानक उत्पन्न होने वाली विभिन्नताओं अर्थात् उत्परिवर्तन या साल्टेशन (saltation) के कारण बनती हैं।
ह्यूगोडी वीज ने अध्ययनों के आधार पर सन् 1901 में नई जातियों की उत्पत्ति के सन्दर्भ में उत्परिवर्तनवाद (mutation theory) प्रस्तुत किया। यह सिद्धान्त निम्नलिखित तथ्यों पर आधारित है
(1) नई जीव-जातियों की उत्पत्ति लक्षणों में छोटी-छोटी व अस्थिर विभिन्नताओं के प्राकृतिक चयन द्वारा पीढ़ी-दर-पीढ़ी संचय एवं क्रमिक विकास के फलस्वरूप नहीं होती, वरन् उत्परिवर्तन के फलस्वरूप उत्पन्न स्पष्ट एवं स्थायी आकस्मिक परिवर्तनों के कारण होती है।
(2) जाति का.प्रथम सदस्य जिसमें उत्परिवर्तित भिन्नता प्रकट होती है, उत्परिवर्तक (mutant) कहलाता है। यह शुद्ध नस्ली होता है अर्थात् उत्परिवर्तित लक्षण वंशागत होता है।
(3) उत्परिवर्तन अनिश्चित होते हैं। ये किसी एक अंग विशेष में या एक-साथ अनेक अंगों में हो सकते हैं। उत्परिवर्तन के फलस्वरूप अंग अचानक कम या अधिक विकसित या विलुप्त हो सकते हैं या नए अंग बन सकते हैं। अत: उत्परिवर्तन लाभदायक या हानिकारक या निरर्थक हो सकते हैं।
(4) सभी जीवधारियों में उत्परिवर्तन की प्राकृतिक प्रवृत्ति (natural tendency) होती है। यह प्रवृत्ति सुप्त, कभी बहुत धीमी या तीव्रगति से प्रदर्शित होती है।
(5) जाति के विभिन्न सदस्यों में भिन्न-भिन्न प्रकार के उत्परिवर्तन हो सकते हैं। अत: एक पूर्वज जाति से एक-साथ मिलती-जुलती अनेक जातियाँ विकसित हो सकती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l))|47 Videos
  • विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-Il))|27 Videos
  • विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar LO Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )|1 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|32 Videos
CHITRA PUBLICATION-विकास -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )
  1. प्राकृतिक चयन सिद्धान्त पर विस्तृत टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. फसल पैटर्न का विस्तार से वर्णन कीजिए

    Text Solution

    |

  3. उत्परिवर्तन से आप क्या समझते हैं? विकास की क्रियाविधि में उत्परिवर्तन ...

    Text Solution

    |

  4. एन्जाइम शब्द किसने प्रस्तुत किया था -

    Text Solution

    |

  5. ह्यूगो डी व्रीज के उत्परिवर्तन सिद्धान्त को समझाइए।

    Text Solution

    |

  6. जैव विकास किस प्रकार का परिवर्तन है??

    Text Solution

    |

  7. जैव-विकास क्या है? जैव-विकास के पक्ष में प्रमाण लिखिए! इनमे से किन्ही ...

    Text Solution

    |

  8. जैव विकास में जीवाश्म के महत्त्व को समझाइए।

    Text Solution

    |

  9. जैव विकास क्या है? जैव विकास के समर्थन में प्रमाणों का उल्लेख कीजिए। क...

    Text Solution

    |

  10. संयोजक कड़ी किसे कहते हैं? आर्थोपोडा-ऐनेलिडा संघ तथा सरीसृप-पक्षी वर्ग...

    Text Solution

    |

  11. जैव विकास क्या है? इसके पक्ष में दिए जाने वाले विभिन्न प्रमाणों का उल्...

    Text Solution

    |

  12. जैव विकास से आप क्या समझते हैं? संयोजक कड़ियों के प्रमाण से इसे स्पष्ट...

    Text Solution

    |

  13. जैव विकास के पक्ष में जीवाश्म विज्ञान के प्रमाणों को समझाइए।

    Text Solution

    |

  14. जैव विकास क्या है? जैव विकास के पक्ष में प्रमाण लिखिए। इनमें से किन्ही...

    Text Solution

    |

  15. जैव-विकास से आप क्या समझते है? आकारिकी एव कार्यकी से प्राप्त परमानो द्...

    Text Solution

    |

  16. जैव विकास किस प्रकार का परिवर्तन है?

    Text Solution

    |

  17. जैव विकास किसे कहते हैं? इसकी पुष्टि में तुलनात्मक भौणिकी के प्रमाणों ...

    Text Solution

    |

  18. प्रत्येक जीव व्यक्तिवृत्त में जातिवृत्त की पुनरावृत्ति करता है इस सिद्...

    Text Solution

    |

  19. जैव-विकास से आप क्या समझते है? आकारिकी एव कार्यकी से प्राप्त परमानो द्...

    Text Solution

    |

  20. अवशेषी अंग (vestigial organs) क्या हैं? मनुष्य के चार अवशेषी अंगों का ...

    Text Solution

    |