Home
Class 12
BIOLOGY
अवशेषी अंग (vestigial organs) क्या हैं? ...

अवशेषी अंग (vestigial organs) क्या हैं? मनुष्य के चार अवशेषी अंगों का उल्लेख कीजिए। ये किस प्रकार जैव विकास को प्रमाणित करने में सहायक हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जैव विकास की परिभाषा तथा जीवाश्मों से प्रमाणों के लिए
अवशेषी अंगों से जैव विकास के प्रमाण (Evidences for Organic Evolution from Vestigial Organs)
जन्तुओं के शरीर में अनेक प्रकार की ऐसी रचनाएँ पायी जाती हैं जिनका शरीर में कोई महत्व नहीं होता है। इनको अवशेषी अंग (vestigial organs) कहते हैं। अवशेषी अंगों की उपस्थिति से प्रमाणित होता है कि ये रचनाएँ इन जन्तुओं के पूर्वजों में, कभी विकसित एवं उपयोगी रही होगी। कालान्तर में इनका उपयोग न होने के कारण ये अवशेषी (vestigial) हो गईं। मनुष्य में 100 से अधिक अवशेषो अंग होते हैं। मनुष्य के मुख्य अवशेषी अंग.निम्नलिखित हैं
(i) कृमिरूप परिशेषिका (Vermiform appendix)-शाकाहारी स्तनधारियों में सेलुलोस का पाचन अन्धनाल (caecum) के सिरे पर. स्थित नलिकाकार संरचना कृमिरूप परिशेषिका में होता है। मनुष्यों में कृमिरूप परिशेषिका (vermiform appendix) अवशेषी अंग के रूप में होता है अत: मनुष्य में सेलुलोस का पाचन नहीं होता। कृमिरूप परिशेषिका की उपस्थिति से प्रमाणित होता है कि मनुष्य के पूर्वज शाकाहारी थे।
(ii) निमेषक पटल (Nictitating membrane)-मेढक, कुत्ता, पक्षी आदि में नेत्रों की रक्षा के लिए निमेषक पटल होती है। मनुष्य में इसका कोई कार्य नहीं होता। यह मनुष्य के नेत्र के भीतरी किनारे पर लाल रंग की अर्द्धचन्द्राकार झिल्ली के रूप में होती है। इसे प्लीका सेमील्यूनेरिस (plica semilunaris) कहते हैं।
(iii) पूँछ (Tail)-यद्यपि मनुष्य में पूँछ नहीं पायी जाती, लेकिन पुच्छ कशेरुकाओं (कॉक्सिक्स : coccyx) की उपस्थिति अत्यधिक हासित पूँछ जैसी रचना को प्रमाणित करती है। इससे प्रमाणित होता है कि मनुष्य के पूर्वजों में पूँछ पायी जाती थी।
(iv) कर्ण पल्लव की पेशियाँ (Muscles of the ear pinna)- अनेक स्तनधारी कर्ण पल्लव पेशियों की सहायता से अपने कर्ण पल्लवों को हिलाने में समर्थ होते हैं। मनुष्य में कर्ण पल्लव पेशियों के अवशेषी हो जाने से मनुष्य कर्ण पल्लवों को स्वतः नहीं हिला सकता।

मनुष्य में त्वचा पर बाल, अक्ल दाढ़ (wisdom tooth) आदि भी अवशेषी रचनाएँ होती हैं। अजगर (pythan) तथा बोया (boas) सर्पो, व्हेल (whale) में श्रोणिमेखला के अवशेष पाए जाते हैं। ये इनके पूर्वजों में पश्चपाद की उपस्थिति को प्रमाणित करते हैं।
व्हेल में बाह्य कर्ण, दौड़ने वाले पक्षियों जैसे शुतुरमुर्ग (Ostrich), एम (Emu), कैसोवरी (Cassowary), कीवी (Kiwi) आदि में पंख अवशेषी अंग ही हैं। 17वीं शताब्दी में मॉरीशस द्वीप में पाए जाने वाला डोडो (dodo) पक्षी उड़ न सकने के कारण सन् 1681 के आस-पास विलुप्त हो गया।
जीवधारियों में कभी-कभी अवशेषी अंग पूर्ण विकसित अवस्था में प्रदर्शित हो जाते हैं। इसे पूर्वजता या प्रत्यावर्तन (atavism or reversion) कहते हैं। पूर्वजता, जीवधारियों के पूर्व पूर्वजों के लक्षणों को प्रदर्शित करती है। उदाहरण के लिए-नवजात शिशु में पूँछ की उपस्थिति, शरीर पर कपियों की भाँति घने बाल होना, चूचुकों (nipples) का अधिक संख्या में होना आदि।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l))|47 Videos
  • विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-Il))|27 Videos
  • विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar LO Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )|1 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|32 Videos
CHITRA PUBLICATION-विकास -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )
  1. प्रत्येक जीव व्यक्तिवृत्त में जातिवृत्त की पुनरावृत्ति करता है इस सिद्...

    Text Solution

    |

  2. जैव-विकास से आप क्या समझते है? आकारिकी एव कार्यकी से प्राप्त परमानो द्...

    Text Solution

    |

  3. अवशेषी अंग (vestigial organs) क्या हैं? मनुष्य के चार अवशेषी अंगों का ...

    Text Solution

    |

  4. जैव विकास क्या है? इसकी पुष्टि में अवशेषी अंगों तथा जीवाश्मों के प्रमा...

    Text Solution

    |

  5. विभिन्ताओ की परिभाषा लिखिए! विभिन्नता के विभिन्न प्रकारो का विटारपूर्व...

    Text Solution

    |

  6. विभिन्नता से क्या तात्पर्य है? ये कितने प्रकार की होती हैं? उदाहरणसहित...

    Text Solution

    |

  7. विभिन्नताएँ क्या हैं? विभिन्नता के कारण सविस्तार समझाइए।

    Text Solution

    |

  8. विभिन्नताओं की परिभाषा लिखिए। विभिन्नता के विभिन्न प्रकारों का विस्तार...

    Text Solution

    |

  9. पारितंत्र के कौन-कौन से मुख्य घटक है?

    Text Solution

    |

  10. विकास के कारणों को उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. बीजों में प्रसुप्ति के कारणों पर प्रकाश डालिए।

    Text Solution

    |

  12. सरल आवर्त गति की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  13. प्राणियों के विलुप्तीकरण से आप क्या समझते हैं? इसके कारण लिखिए।

    Text Solution

    |

  14. पेट्रोलियम की उत्पत्ति किस प्रकार होती है ? समझाइये।

    Text Solution

    |

  15. ग्लाइकोलिसिस प्रक्रिया का वर्णन कीजिए|

    Text Solution

    |

  16. प्रकृति में नयी जाति की उत्पत्ति कैसे होती है?

    Text Solution

    |

  17. समजातता की परिभाषा दोजिए। यह किस प्रकार समवृत्तिता से भिन्न है? इसका ज...

    Text Solution

    |

  18. पृथक्करण की परिभाषा लिखिए। जीव-जाति की उत्पत्ति में इसकी भूमिका का संक...

    Text Solution

    |

  19. जीवाश्म क्या है? जीवाश्म के प्रकार एवं जीवाश्म निर्माण प्रक्रिया का वर...

    Text Solution

    |

  20. लवण क्या हैं ? ये कितने प्रकार के होते हैं?

    Text Solution

    |