Home
Class 12
BIOLOGY
टर्मनिटर बीज क्या है? इनके उत्पादन की वि...

टर्मनिटर बीज क्या है? इनके उत्पादन की विधि पर टिप्पणी कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मृदा में बैसीलस थ्यूरिनजिएन्सिस (Bacillusthuringiensts : Bt) नाम का एक जीवाणु पाया जाता है, इसे संक्षेप में बीटी (BE) कहते हैं। इसमें पाए जाने वाले आविष (toxins) बीटी-प्रतिरोधी होता है। वैज्ञानिकों ने इस जीवाणु के जीनोम से यह भाग पृथक् कर लिया जो कीटनाशक आविष बनाता है। वैज्ञानिकों ने इस बीटी आविष जीन भाग को ट्रांसजेनिक पद्धति से कपास के जीनोम में समावेशित कर दिया। इससे बीटी कपास का पौधा बना जो स्वयं आविष पैदा करता है। उसे जब कीड़े खाते हैं तो वे मर जाते है और इस प्रकार की कपास को कीटनाशक की आवश्यकता नहीं होती। बीटी कपास का उत्पादन भी अधिक होता है। बीटी कपास के ट्रांसजैविक बीज अमेरिका की मानसेन्हो कम्पनी ने तैयार किए हैं। मानसेन्टो कम्पनी ने इस बीटी कपास में एक ऐसा जीन भी डाल दिया जिससे पौधे से उत्पन्न बीजों का अंकुरण नहीं होता। अत: किसान बीटी कपास की फसल से बीज प्राप्त करके, अपने बीजों से पौधे तैयार नहीं कर सकते। इस प्रकार के बीजों को टर्मीनेटर बीज (terminater seed) और इस तकनीक को टमीनेटर तकनीक कहते हैं क्योंकि यह फसल चक्र को समाप्त कर देता है।
टर्मीनेटर बीज उत्पादन की विधि
वर्तमान शताब्दी में समापन बीज तकनीक आनुवंशिकीय अभियान्त्रिक जीव उत्पन्न करने की शृंखला में एक खतरनाक उपलब्धि है। इस तकनीक से उत्पन्न बीजों में तीन जीन्स की एक क्रमबद्ध शृंखला पायी जाती है जो एक के बाद एक सक्रिय होकर अपना प्रभाव प्रदर्शित करती है, इन तीनों जीन्स को जैव प्रौद्योगिकी में प्रमोटर, इन्ड्यू सर तथा रिप्रेसर के नाम से पुकारते हैं। इन जीन शृंखलाओं को सक्रिय करने के लिए बीजों को किसानों को बेचने से पूर्व कम्पनी द्वारा टेट्रासाइक्लिन नामक रसायन से उपचारित किया जाता है। तब इस जीन श्रृंखलायुक्त बीजों का अंकुरण होता है, पौधा वृद्धि करक बोज एवं फल बनाता है, लेकिन इसके बीज बन्ध्य (sterile) होते हैं अर्थात् इनमें अंकुरण की क्षमता नहीं होती। इसके फलस्वरूप इनसे नई फसल प्राप्त नहीं की जा सकती और किसानों को कम्पनी से पुनः महंगे बीज प्राप्त करने होते हैं। अधिकांश कृषि वैज्ञानिकों के मतानुसार टमीनेटर बीज तकनीक किसानों के हित में नहीं है। इसके निम्नलिखित कारण है
(1) किसान के लिए एक फसल से दूसरी फसल के लिए बीज प्राप्त करना आर्थिक दृष्टि से लाभदायक होता है।
(2) समापन जीन का अनियन्त्रित रूप से स्वप्रसार हो सकता है।
(3) समान जीन वाली फसलों को उगाने से जैव विविधता समाप्त हो जाएगी और फसलों के लुप्त होने का खतरा बढ़ जाएगा, क्योंकि समान फसलें महामारियों के लिए अधिक संवेदनशील होती हैं।
(4) टेट्रासाइक्लिन युक्त बीजों को बार-बार बोने से मृदा के सूक्ष्मजीव प्रभावित होंगे और मृदा की उर्वरता नष्ट हो जाएगी।उपर्युक्त नकारात्मक सम्भावनाओं के कारण भारत सहित विश्व के अनेक देशों में टमनिटर तकनीक का विरोध हो रहा है। भारत सरकार ने सन् 1998 में इन बीजों के आयात और बेचने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। सम्पूर्ण विश्व की प्रतिक्रिया के फलस्वरूप अमेरिका की टर्मीनेटर बीज बनाने वाली कम्पनी मानसेन्टो ने अक्टूबर 1999 में यह घोषणा की है कि उसने टमीनेटर जीन (बीज) का कार्य फिलहाल रोक दिया है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न Type -I)|22 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न Type -II)|16 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos
  • जीवों में जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|17 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी- सिद्धान्त व प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|14 Videos
CHITRA PUBLICATION-जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. पारजीनि जन्तु क्या है ? इस तरह के पारजीनि जन्तुओं के चार लाभ लिखिए |

    Text Solution

    |

  2. ट्रांसजेनिक जन्तुओं के बारे में आप क्या जानते हैं? मानव हित में उनके य...

    Text Solution

    |

  3. टर्मनिटर बीज क्या है? इनके उत्पादन की विधि पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. जीनी अभियान्त्रिकी से आप क्या समझते हैं? मनुष्य को लाभ पहुंचाने के लिए...

    Text Solution

    |

  5. जीनी अभियान्त्रिकी क्या होती है ? इसे पुनर्योगज DNA प्रौद्योगिकी क्यों...

    Text Solution

    |

  6. औषधि के क्षेत्र में जीन अभियान्त्रिकी का उपयोग पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  7. आनुवंशिक अभियान्त्रिकी से आप क्या समझते हैं? चिकित्सा अथवा कृषि क्षेत्...

    Text Solution

    |

  8. जीनी अभियान्त्रिकी क्या होती है ? इसे पुनर्योगज DNA प्रौद्योगिकी क्यों...

    Text Solution

    |

  9. जिनी अभियांत्रिकी क्या होती है ? इसे पुनर्संयोगी डी oएनo एoप्रोधोगिकी...

    Text Solution

    |

  10. विषाणु के अनुप्रयोग पर निबंध लिखिए|

    Text Solution

    |

  11. पुनरसंयोजी DNA प्रौद्योगिकी क्या है ? आनुवंशिक अभियांत्रिकी के मानव हि...

    Text Solution

    |

  12. मानव हित में पुनर्योगज डी०एन०ए० प्रौद्योगिकी की चार उपयोगिताएँ बताइए।

    Text Solution

    |

  13. पुनर्योगज डी०एन०ए० क्या है? तकनीक की मदद से इन्सुलिन का उत्पादन कैसे क...

    Text Solution

    |

  14. डी०एन०ए० पुनर्योगज तकनीक द्वारा इन्सुलिन उत्पादन विधि की व्याख्या कीजि...

    Text Solution

    |

  15. मानव इन्सुलिन पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  16. जीनी अभियान्त्रिकी से आप क्या समझते हैं? रिकॉम्बीनेन्ट D.N.A. तकनीक की...

    Text Solution

    |

  17. जैव तकनीक क्या है? मानव हित में कृषि तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में जैव ...

    Text Solution

    |