Home
Class 9
BIOLOGY
विभिन्न प्रकार के संयोजी ऊतकों का वर्णन ...

विभिन्न प्रकार के संयोजी ऊतकों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

संयोजी ऊतक (Connective Tissues) संयोजी ऊतक एक विशेष प्रकार का बहुआयामी कार्यक्षेत्र वाला ऊतक है, जो विभिन्न अंगों व ऊतकों को आपस में जोड़े रखने का व पैकेजिंग का कार्य करता है। संयोजी ऊतक की विशेषताएँ (Characteristics of connective tissues)
(i) संयोजी ऊतक की कोशिकाएँ अन्तराकोशिकीय आधात्री या मैट्रिक्स की उपस्थिति के कारण एक-दूसरे से पृथक् रहती हैं। दूसरे शब्दों में, संयोजी ऊतक की कोशिकाओं के बीच बड़ी मात्रा में अन्तराकोशिकीय पदार्थ या मैट्रिक्स (matrix) पाया जाता है।
(ii) संयोजी ऊतक की कोशिकाएँ जीवित होती हैं, लेकिन मैट्रिक्स या आधात्री अजैविक पदार्थों की बनी होती है।
(iii) विभिन्न प्रकार के संयोजी ऊतकों के कार्यानुसार यह मैट्रिक्स जैली की तरह अर्द्धतरल, द्रव की तरह तरलं, विरल, सघन लचीली या सघन कठोर ठोस के रूप में हो सकती है अर्थात् आधात्री की प्रकृति विशिष्ट संयोजी ऊतक के कार्य के अनुसार बदलती है।
(iv) संयोजी ऊतक में रक्त वाहिकाएँ पायी जाती हैं। संयोजी ऊतक के कार्य (Functions of connective tissues) ,
संयोजी ऊतक के विविध प्रकार होने के कारण उनके कार्यों की सूची भी विस्तृत है। संयोजी ऊतक के सामान्य प्रमुख कार्य हैं—शरीर के अंगों व ऊतकों को आपस में जोड़ना। एक अन्य कार्य है-अंगों व ऊतकों के बीच पैकेजिंग करना व सहारा देना। उदाहरण के लिए, रक्त वाहिकाओं के चारों ओर पैकेजिंग, एपिथीलियमी ऊतक व पेशी ऊतक के बीच पैकेजिंग बनाना आदि। अस्थि व कार्टीलेज के रूप में यान्त्रिक सहारा प्रदान करना, गति व चलन सम्भव बनाना, रक्त के रूप में गैसों व पदार्थों का परिवहन करना तथा शरीर का निश्चित ताप बनाए रखना, वसीय ऊतक के रूप में वसा का संग्रह करना, त्वचा के नीचे.तापरोधी परत बनाकर शरीर को ऊष्मा-हानि से बचाना।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊतक

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?)|21 Videos
  • ऊतक

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ?)|26 Videos
  • ऊतक

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|6 Videos
  • खाद्य ससाधनो में सुधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ?)|9 Videos
CHITRA PUBLICATION-ऊतक -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?)
  1. ब्रोंकाई का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. DNA की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. रक्त की संरचना तथा कार्यों का वर्णन कीजिये।

    Text Solution

    |

  4. विटामिन तथा एन्जाइम में चार अन्तर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. विटामिन तथा एन्जाइम में चार अन्तर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. अस्थि और उपास्थि में दो अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  7. कॉर्क की उपयोगिता लिखिए।

    Text Solution

    |

  8. विभिन्न प्रकार के संयोजी ऊतकों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. जीवाणु तथा विषाणु में अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  10. जाइलम तथा फ्लोएम में अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  11. जीवाणु तथा विषाणु में अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  12. विभज्योतक तथा स्थायी ऊतक में अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  13. जीनोम पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. अस्थि, उपास्थि, कण्डरा तथा स्नायु के कार्य लिखिए।

    Text Solution

    |

  15. कायिक जनन में लिए पौधों के तने में पाए जाने वाले रूपांतरों का वर्णन की...

    Text Solution

    |

  16. खाद एवं उर्वरक में भेद कीजिए ।

    Text Solution

    |