Home
Class 10
BIOLOGY
कर्नाटक के एक गाँव में लोगों ने एक ऐसी झ...

कर्नाटक के एक गाँव में लोगों ने एक ऐसी झील के चारों तरफ खेती करना आरम्भ किया जो हमेशा ही पानी से भरी रहती थी। अपनी उपज बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने खेतों में उर्वरक का उपयोग किया।शीघ्र ही उन्होंने देखा कि वह झील तैरते हुए हरे पौधों से ढक गई, और फिर झील में पौधे और मछलियाँ बड़ी संख्या में मरने लगे। इस स्थिति का विश्लेषण कीजिए और पौधों की अत्यधिक वृद्धि का और झील की मछलियों का बड़ी संख्या में मरने के कारण बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किसानों द्वारा खेतों में अत्यधिक उर्वरकों का प्रयोग करने से वर्षा के दौरान उर्वरक बहकर झील में चले जाते हैं। चूंकि उर्वरकों में फॉस्फेट और नाइट्रेट होते हैं अत: झील में इन रसायनों की प्रचुरता हो जाती है। इससे जलीय पौधों की अत्यधिक वृद्धि होने लगती है, इससे झील की सतह पूरी तरह से हरे पौधों से ढक जाती है, इस प्रक्रिया को सुपोषण (eutrophication) कहते हैं।
जलाशय (झील) में प्रकाश की मात्रा के घटने और पानी में धुली ऑक्सीजन तथा पोषण पदार्थों की अपर्याप्त उपलब्धता के कारण मछलियाँ मरने लगती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|2 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )|2 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल ( बहुविकल्पीय प्रश्न)|11 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वय को जाँचिए (TEST YOURSELF)|19 Videos
  • हमारा पर्यावरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए TEST YOURSELF |15 Videos