Home
Class 10
BIOLOGY
एक संसाधन के रूप में वन का क्या महत्त्व ...

एक संसाधन के रूप में वन का क्या महत्त्व है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पौधे एवं वन पारितन्त्र को सन्तुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि पृथ्वी पर हरे पौधे न हों तो जीवन सम्भव नहीं है। वनों की उपयोगिता निम्नवत् है -
(i). वनों से प्राप्त उपयोगी वस्तुएँ–वनों से हमें इमारती लकड़ी, ईंधन, कॉर्क, रेजिन, टैनिन, रेशे, औषधियाँ, रबड़ तथा प्राकृतिक रंग प्राप्त होते हैं।
(ii) वनों से पादप उत्पादों के अतिरिक्त लाख कीट से लाख, मधुमक्खी से शहद एवं मोम, रेशम कीट से रेशम आदि प्राप्त होता है।
(iii) औद्योगिक व्यवसाय-अनेक उद्योग वनस्पतियों (पादपों) पर निर्भर करते हैं, जैसे—कागज, दियासलाई, प्लाईवुड, तारपीन, पेन्ट उद्योग आदि।
(iv) प्राकृतिक चक्रों का नियमन एवं पर्यावरण सन्तुलन-वन, वातावरण में `O_(2)` तथा `CO_(2)` सन्तुलन तथा जल चक्र को बनाए रखते हैं। प्रकृति में उपस्थित अपघटक (decomposera) पृथ्वी पर भूजैव रासायनिक चक्रों का नियमन करके - पोषक तत्वों का चक्रण करते रहते हैं जिससे अजैव जगत और जैव जगत में इनका सन्तुलन बना रहता है।
(v) मृदा अपरदन रोकने में सहायक-पौधे मृदा का आवरण बनाते हैं। पौधों की जड़ें मृदा कणों को बांधे रखती हैं। हमस मृदा की जल धारण क्षमता एवं वायु संचार में वृद्धि करती है। इससे मृदा अपरदन को रोकने में सहायता मिलती है।
(vi) प्राकृतिक जीन बैंक (Natural Gene Bank)-पौधों की जैव विविधता, जैव विकास एवं अनुकूलन का परिणाम है। जंगली प्रजातियों का उपयोग संकरण द्वारा रोग प्रतिरोधी तथा प्रतिकूल परिस्थितियों को सहन करने योग्य उपजातियों के निर्माण के लिए किया जाता है।
(vii) वन, वन्य जीवों के लिए आवास, संरक्षण तथा भोजन प्रदान करते हैं।
(viii) अज्ञात महत्त्व-अनेक वन्य पादपों की उपयोगिता की जानकारी नहीं है। विलोपन प्रक्रिया के कारण अज्ञात महत्त्व का ज्ञान होने से पहले यदि पौधा विलुप्त हो जाता है तो मानव जाति इसके उपयोग से वंचित रह जाएगी। अतः वनों के असंख्य महत्त्व को देखते हुए वनों का संरक्षण आवश्यक है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )|2 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न )|5 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (लघु उत्तरीय प्रश्न)|4 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वय को जाँचिए (TEST YOURSELF)|19 Videos
  • हमारा पर्यावरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए TEST YOURSELF |15 Videos
CHITRA PUBLICATION-प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन-NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. अपशिष्ट जल का उपयोग करने की कुछेक लाभकारी विधियों का सुझाव दीजिए।

    Text Solution

    |

  2. एक संसाधन के रूप में वन का क्या महत्त्व है?

    Text Solution

    |