Home
Class 11
BIOLOGY
जंतुओं में कौन-कौन से तीन जनन स्तर पाए ज...

जंतुओं में कौन-कौन से तीन जनन स्तर पाए जाते हैं ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

श्वसन (Respiration)-भोज्य पदार्थों के जैव-रासायनिक ऑक्सीकरण को श्वसन कहते हैं। इसके फलस्वरूप जैविक क्रियाओं के लिए कर्जा प्राप्त होती है।
`C_6H_(12)O_6 + 6O_2 rarr 6CO_2 uarr + 6H_2O` + ऊर्जा
गैसीय विनिमय हेतु विकासीय अनुकूलन
(Evolutionary Adaptations for Gaseous Exchange)
श्वसन प्रत्येक जीवधारी का जैविक लक्षण है। जैव विकास के साथ-साथ प्राणियों में जटिलता बढ़ती गई और इसके साथ-साथ ही श्वसन अंगों का भी विकास होता चला गया।
गैसीय विनिमय हेतु अंगों तथा इनमें होने वाले विकासीय अनुकूलन का अध्ययन हम निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत कर सकते हैं
एककोशिकीय जन्तुओं में गैसीय विनिमय (Gaseous.Exchange In Unicellular Animals)
एककोशिकीय.जन्तुओं में गैसीय विनिमय शरीर सतह से सामान्य विसरण द्वारा होता है।
सरल बहुकोशिकीय जन्तुओं में गैसीय विनिमय (Gaseous Exchange in Simple Multicellular Animals)
सरल बहुकोशिकीय जन्तुओं जैसे स्पंज, निडेरियन्स आदि में शरीर की प्रत्येक कोशिका बाह्य वातावरण अर्थात् जल के सीधे सम्पर्क में रहती है। अत: प्रत्येक कोशिका की सतह से सीधा गैसीय विनिमय सामान्य विसरण द्वारा हो जाता है। संघ प्लैटीहेल्पिन्थीज, निमैटहेल्मिन्थीज तथा ऐनेलिडा में भी गैसीय विनिमय के लिए कोई विशेष रचना नहीं होती है। ये परजीवी या नम वातावरण में रहने वाले स्वतन्त्रजीवी होते हैं। अतः इनकी ऑक्सीजन की आवश्यकता बहुत कम होती है। इनमें श्वसन और गैसों का विनिमय 1657 गैसीय विनिमय सामान्यतया शरीर संतह (body surface) से विसरण द्वारा ही होता है। इन जन्तुओं की देहभित्ति या त्वचा पतली तथा नम होती है और त्वचा में रक्त केशिकाओं का जाल फैला रहता है।
विकसित बहुकोशिकीय जन्तुओं में गैसीय विनिमय (Gaseous Exchange In Developed Multicellular Animals).
संघ आर्थोपोडा में श्वसन के लिए कई प्रकार के अंग विकसित हुए हैं। स्थलीय आर्थोपोडा में श्वसन के लिए पुस्त फुफ्फुस (book lungs) तथा श्वासनाल या ट्रैकिया (trachea) होते हैं। कीटों में श्वसन श्वासनाल द्वारा होता है। शरीर में श्वासनाल का जाल बिछा रहता है। श्वासनाल द्वारा वायु शरीर की प्रत्येक कोशिका तक सीधे पहुँचती है। यह गैस विनिमय की बहुत प्रभावशाली विधि है, इसी कारण कोट बहुत अधिक सक्रिय होते हैं। बिच्छुओं व मकड़ियों में श्वसन पुस्त फुफ्फुस (book lungs) द्वारा होता है।

जलीय आर्थोपोड्स व मोलस्क्स में श्वसन के लिए क्लोम (gills) पाए जाते हैं। ये जल में घुली हुई ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं। क्लोम में अनेक पतले क्लोम तन्तु (gill filaments) होते हैं। प्रत्येक क्लोम तन्तु पर अनेक महीन क्लोम पटलिका (gill lamellae) होती हैं। क्लोम पटलिका में रुधिर केशिकाओं का जाल होता है। क्लोमों के ऊपर से जल लगातार प्रवाहित होता रहता है। रुधिर केशिकाओं में रुधिर प्रवाह की दिशा जल प्रवाह की दिशां के विपरीत होती है। रुधिर केशिकाओं के रुधिर तथा जल के बीच लगातार ऑक्सीजन व कार्बन डाइऑक्साइड का विनिमय विसरण द्वारा होता रहता है।

कशेरुकियों में गैसीय विनिमय (Gaseous Exchange in Vertebrates)
मत्स्यों में गैसीय विनिमय क्लोमों (gills) द्वारा होता है। इनमें ग्रसनीय गिल दरारें (pharyngeal gill slits) होती हैं। मुख द्वारा पानी अन्दर आता है तथा गिल दरारों द्वारा बाहर निकल जाता है और क्लोम पटलिका की सतह द्वारा गैसीय विनिमय हो जाता है
कुछ उभयचरों में क्लोमों (gills) द्वारा ही गैसीय विनिमय होता है, जबकि मेढक में गैसीय विनिमय फेफड़ों, त्वचा तथा मुख गहिका की श्लेष्म कला के द्वारा होता है। अनेक उभयचरों में त्वचा द्वारा गैसीय विनिमय होता है। इनकी पतली तथा रक्त कोशिकाओं से युक्त त्वचा हमेशा नम तथा श्लेष्मी बनी रहती है।
सरीसृप, पक्षियों व स्तनियों में गैसीय विनिमय केवल फेफड़ों (lungs) द्वारा ही होता है। इनकी त्वचा गैसों के लिए अपारगम्य होती है। फेफड़ों के भीतर वायु कूपिकाओं (alveoli) का जाल होता है, जो गैसीय विनिमय के लिए अधिक सतह प्रदान करता है। यह सतह हमेशा नम बनी रहती है। वायु कूपिकाओं में रुधिर केशिकाओं का जाल बिछा रहता है। वायु कूपिकाओं की वायु तथा रक्त केशिकाओं के रक्त के मध्य विसरण द्वारा गैसीय विनिमय होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • श्वसन और गैसों का विनिमय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l))|17 Videos
  • श्वसन और गैसों का विनिमय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))|11 Videos
  • श्वसन और गैसों का विनिमय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar LO Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos
  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण (प्रश्नोत्तर) (बहुविकल्पीय प्रश्न)|17 Videos
CHITRA PUBLICATION-श्वसन और गैसों का विनिमय -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. श्वसन कितने प्रकार का होता है ? ऑक्सी श्वसन की क्रिया-विधि बताइए।

    Text Solution

    |

  2. जंतुओं में कौन-कौन से तीन जनन स्तर पाए जाते हैं ?

    Text Solution

    |

  3. कशेरुकियों के शरीर में पायी जाने वाली सन्धियों का वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  4. मनुष्य के श्वसन तन्त्र का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. तिलचिट्टा की आहारनाल का नामांकित चित्र बनाइए (वर्णन की आवश्यकता नहीं ह...

    Text Solution

    |

  6. फसल पैटर्न का विस्तार से वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. श्वसन को परिभाषित कीजिये । ऑक्सी श्वसन की क्रिया-विधि का सविस्तार वर्ण...

    Text Solution

    |

  8. पौधों में द्विनिषेचन का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. हीमोग्लोबिन क्या है? यह कहाँ पाया जाता है? ऑक्सीजन का परिवहन किंस प्रक...

    Text Solution

    |

  10. अन्तःश्वसन (internal or cellular respiration) क्या है? मनुष्य के रुधिर...

    Text Solution

    |

  11. श्वसन क्या है? श्वसन क्रिया में O2 तथा CO2 परिवहन किस प्रकार होता है...

    Text Solution

    |